लुधियाना में दुकान में दिनदहाड़े चोरी:दोपहर के समय दवा खाकर सोया था दुकानदार, मोबाइल लेकर फरार हुआ युवक




शहर के तहसील रोड स्थित ग्रेवाल पंप के सामने स्थित ‘अग्रवाल मशीनरी स्टोर’ में दिनदहाड़े चोरी की एक वारदात सामने आई है। चोर ने उस समय हाथ साफ किया जब दुकान के मालिक दोपहर के समय आराम कर रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुकान के मालिक सरजीवन बंसल ने दोपहर का भोजन करने के बाद अपनी दवा ली थी। दवा के असर के कारण उन्हें नींद आ गई और वे दुकान में ही बेंच पर लेट गए। इसी बीच एक अज्ञात युवक, जिसने अपने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था, ग्राहक बनकर दुकान के अंदर दाखिल हुआ। सीसीटीवी में कैद हुई करतूत दुकानदार को गहरी नींद में सोता देख आरोपी ने बड़ी चालाकी से काउंटर पर रखा मोबाइल फोन उठाया और तुरंत मौके से फरार हो गया। चोरी की यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस को सौंपी गई फुटेज सरजीवन बंसल के भतीजे रजनीश बंसल ने बताया कि घटना के तुरंत बाद इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है। उन्होंने कहा कि हमने सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की तस्वीरें निकालकर बस स्टैंड चौकी पुलिस को सौंप दी हैं और औपचारिक शिकायत दर्ज करवा दी गई है। फिलहाल, पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *