खेत विवाद में पूर्व CRPF जवान की हत्या:बैतूल में दो आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने हथियार बरामद किए




बैतूल जिले के गंज थाना क्षेत्र में पूर्व सीआरपीएफ जवान बाबूराव सातनकर की हत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह वारदात 17 अप्रैल को बरसाली क्षेत्र में खेत की मेड को लेकर हुए विवाद के दौरान हुई थी, जिसमें बाबूराव को डंडों और नोजल पाइप से पीटा गया था। गंभीर रूप से घायल बाबूराव की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई थी। पुलिस के अनुसार, फरियादी विशाल सातनकर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी ओमप्रकाश यादव, नवीन यादव और पिल्लू उर्फ फूलचंद करोचे ने उनके पिता बाबूराव पर हमला किया था। इस मामले में गंज थाना में हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। दो आरोपी सोनाघाटी क्षेत्र से गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार जैन के निर्देश पर टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना के आधार पर ओमप्रकाश यादव और पिल्लू उर्फ फूलचंद करोचे को सोनाघाटी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है। एक अन्य आरोपी नवीन यादव की तलाश जारी है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बाबूराव के साथ उनका खेत की मेड को लेकर पुराना विवाद था। इसी रंजिश के चलते शुक्रवार को फिर विवाद हुआ और उन्होंने डंडों व पाइप से हमला कर बाबूराव की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडे भी बरामद कर लिए हैं। जमीन को लेकर विवाद चल रहा था
गौरतलब है कि दोनों पक्षों के बीच वर्षों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। वर्ष 2014 में भी इसी विवाद में गोलीकांड हुआ था, जिसमें बाबूराव को सजा हुई थी। बताया जा रहा है कि उसी पुरानी रंजिश के चलते इस बार भी यह घटना हुई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *