मोगा में 32 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख:किसानों को लाखों रुपए का नुकसान, पीड़ितों ने सरकार से की मुआवजे की मांग




मोगा जिले के गांव रौंता और पखरवड्ड में लगी भीषण आग ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। इस हादसे में करीब 32 एकड़ गेहूं की खड़ी फसल और लगभग 32 एकड़ पराली जलकर पूरी तरह राख हो गई। आग की इस घटना से किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है और उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। जानकारी के अनुसार, आग की चपेट में गांव रौंता के किसान कुलदीप सिंह की 8 एकड़ गेहूं की फसल भी आ गई, जिसे उन्होंने ठेके पर जमीन लेकर बोया था। इसके अलावा गांव पखरवड्ड के किसानों की करीब 26 एकड़ गेहूं की फसल भी इस अग्निकांड में नष्ट हो गई। दोनों गांवों में बड़ी मात्रा में पराली भी जलकर खत्म हो गई, जिससे किसानों का नुकसान और बढ़ गया। किसान ने ठेके पर ली थी जमीन बताया जा रहा है कि कई किसानों ने जमीन ठेके पर लेकर खेती की थी। इस नुकसान के बाद उनके पास न केवल अगली फसल के लिए संसाधनों की कमी हो गई है, बल्कि कई परिवारों के पास खाने के लिए भी गेहूं नहीं बचा है। इस घटना ने किसानों की आर्थिक स्थिति को बुरी तरह प्रभावित किया है। पीड़ित किसानों ने सरकार से मांग की है कि उन्हें प्रति एकड़ 50 हजार रुपए का तुरंत मुआवजा दिया जाए, ताकि वे अपने नुकसान की भरपाई कर सकें और दोबारा खेती शुरू कर सकें। किसानों का कहना है कि सरकार को सिर्फ आश्वासन देने के बजाय तुरंत राहत राशि जारी करनी चाहिए, ताकि प्रभावित परिवारों को समय रहते मदद मिल सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *