पंजाब में बेअदबी को लेकर अब सख्त कानून लागू हो गया है। राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने इस बिल पर हस्ताक्षर कर दिए हैं, जिसके बाद यह कानून अब राज्य में लागू हो जाएगा। लंबे समय से बेअदबी के मामलों में कड़े प्रावधानों की मांग उठ रही थी। अब बिल को मंजूरी मिलने के बाद इसे कानूनी रूप मिल गया है। माना जा रहा है कि इस कानून के लागू होने के बाद बेअदबी के मामलों में सख्त कार्रवाई का रास्ता मजबूत होगा और ऐसे मामलों पर रोक लगाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। खबर को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं….
Source link