रामगढ़-मोहनिया मुख्य पथ पर रविवार रात एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। यह घटना रामगढ़ थाना क्षेत्र के दैतरा बाबा स्थान के समीप हुई। मृतक की पहचान कैथिया गांव निवासी सुनील चौधरी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सुनील चौधरी रविवार देर रात उत्तर प्रदेश से काम निपटाकर अपनी बाइक से वापस अपने गांव कैथिया लौट रहे थे। दैतरा बाबा स्थान के पास पहुँचते ही एक अज्ञात अनियंत्रित वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुनील की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। उत्तर प्रदेश से घर लौट रहे थे सुनील घटना के बाद मौके पर पहुँचे मृतक के करीबी लोरीक कुमार ने बताया कि सुनील उत्तर प्रदेश से घर लौट रहे थे। सुनील की मौत की खबर कैथिया गांव पहुँचते ही परिजनों में शोक छा गया। रामगढ़ थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची स्थानीय राहगीरों की सूचना पर रामगढ़ थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुँची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, भभुआ भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान करने में जुट गई है, जिसने टक्कर मारकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
Source link