Bhopal-Indore Highway Accident | Driver Safe; CCTV Footage


सीहोर में भोपाल-इंदौर राजमार्ग पर ग्राम अमलाहा के पास रविवार रात करीब 9 बजे एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। गनीमत रही कि इस भीषण हादसे में कार चालक बाल-बाल बच गया और पूरी तरह सुरक्षित है। इस पूरी घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने

.

संतुलन बिगड़ने से जा टकराई कार, राहगीरों ने चालक को निकाला

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार काफी तेज गति से चल रही थी। अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण वाहन सीधे हाईवे के डिवाइडर से जा टकराया। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा होते ही आसपास मौजूद राहगीर और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद चालक को कार से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे में चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई है।

CCTV फुटेज आया सामने, पुलिस कर रही जांच

इस पूरी घटना का जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, उसमें कार की तेज रफ्तार और डिवाइडर से टकराने का दृश्य साफ देखा जा सकता है। पुलिस अब इस पहलू पर जांच कर रही है कि यह दुर्घटना वाहन में किसी तकनीकी खराबी के कारण हुई है या फिर तेज गति इसका कारण बनी।

TI बोले- कोई घायल नहीं हुआ, FIR दर्ज नहीं की गई है

आष्टा थाना प्रभारी गिरीश दुबे ने घटना की जानकारी देते हुए बताया, “यह घटना अमलाहा चौकी क्षेत्र के अंतर्गत हुई है। हादसे में कार डिवाइडर से टकराई थी, लेकिन कोई भी घायल नहीं हुआ है। अभी तक इस संबंध में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।”



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *