पालकी में बैठ बाल स्वरूप में निकले भगवान परशुराम:सागर में वाराणसी के कलाकारों ने दी शिव तांडव की प्रस्तुति, आतिशबाजी से स्वागत




सागर के रामबाग मंदिर से तीनबत्ती तक जय श्रीराम-जय परशुराम के जयकारों के बीच, डीजे की गूंज पर झूमते भक्तों का उत्साह चरमोत्कर्ष पर दिखाई दे रहा है। साथ ही वाराणसी से आए कलाकारों द्वारा शिव और शिवगणों का वेश धारण कर शहर के मुख्य मार्गों पर शिव तांडव नृत्य किया जा रहा है। बड़ा बाजार से लेकर कटरा बाजार तक सड़क के दोनों किनारों पर खड़े देखने वाले भक्तों के मुख से जय-जय परशुराम की आवाज से क्षेत्र गूंज रहा है। यह दृश्य सोमवार को भगवान श्री परशुराम के प्रकटोत्सव पर निकली शोभायात्रा का था। पालकी में बाल स्वरूप में निकले नगर भ्रमण पर भगवान परशुराम शोभायात्रा में उनके पीछे कलाकार मां महाकाली का वेश धारण कर नृत्य की प्रस्तुति देते चल रहे थे। भगवान परशुराम की प्रतिमा व जीवंत झांकी और भगवान का विशाल स्वरूप सबसे पीछे चल रहा था। शोभायात्रा का 23 स्थानों पर पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। शोभायात्रा में विप्र महिला-पुरुष पीले वस्त्रों में शामिल हुए। आतिशबाजी के बीच तीनबत्ती पर फायर लाइट का प्रदर्शन
शोभायात्रा रामबाग मंदिर से बड़ा बाजार, सराफा, कोतवाली होते हुए जैसे ही तीनबत्ती पर पहुंची। यहां आतिशबाजी स्टैंड के पास भव्य आतिशबाजी के बीच फायर लाइट का प्रदर्शन किया गया। इसके अलावा आसपास मौजूद घरों की छतों से भी भव्य आतिशबाजी की गई। शोभायात्रा में सर्व ब्राह्मण समाज संगठन के अध्यक्ष पं. शिवशंकर मिश्रा, विनोद तिवारी बोबई समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *