अमृतसर में गेट तोड़कर बिजली घर में घुसे लोग:सप्लाई चालू करवाई, कर्मचारियों से बदसलूकी की, पुलिस जांच शुरू




अमृतसर के गांव वडाला भिट्टे वढ़ स्थित बिजली घर में उस समय हंगामा हो गया, जब आसपास के गांवों के कुछ लोग गेट तोड़कर जबरन अंदर घुस गए। गुस्साए लोगों ने बंद की गई बिजली सप्लाई को खुद ही चालू कर दिया और इस दौरान बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ बदसलूकी की। कर्मचारियों के अनुसार उन्हें उच्च अधिकारियों के निर्देश पर बिजली कट लगाने के आदेश मिले थे। लेकिन मौके पर पहुंचे लोगों ने उनकी बात नहीं मानी और फीडर से छेड़छाड़ कर सप्लाई बहाल कर दी। आरोप है कि कुछ लोग नशे की हालत में थे और उन्होंने बिजली घर के गेट को नुकसान पहुंचाते हुए अंदर प्रवेश किया। कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की और धमकियां ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारी सुरिंदर सिंह ने बताया कि सोमवार देर रात के समय करीब 20 से 25 लोग बिजली घर में घुस आए। उन्होंने कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकियां भी दीं। इस घटना के बाद कर्मचारियों में दहशत का माहौल है और वे अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। पुलिस जांच शुरू, सख्त कार्रवाई का आश्वासन घटना की सूचना मिलने के बाद थाना कंबो पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी शमशेर सिंह ने बताया कि बिजली विभाग की शिकायत मिल गई है और मामले की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कर्मचारियों ने सुरक्षा बढ़ाने की उठाई मांग बिजली विभाग के कर्मचारियों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और खासकर रात के समय ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *