कपूरथला में युवक की अपहरण के बाद हत्या:गैस एजेंसी के बाहर से पिस्तौल के बल ले गए थे बदमाश. मारपीट कर गंभीर हालत में फेंका




कपूरथला में एक युवक का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई। औजला रोड स्थित एक गैस एजेंसी के बाहर से अज्ञात कार सवार बदमाशों ने युवक को अगवा किया और बाद में उसे बेरहमी से पीटने के बाद गांव दयालपुर के पास फेंक दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव वरियाह दोना निवासी दीपक पुत्र जसपाल सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। सिटी थाना के एसएचओ अमनदीप नाहर ने इसकी पुष्टि की है। आरोपियों के पास थी पिस्तौल, डर से कोई बीच में नहीं आया जानकारी के अनुसार, दीपक गैस सिलेंडर सप्लाई करने वाले एक ठेकेदार के साथ काम करता था। उसे सुबह करीब 9:30 बजे औजला रोड पर स्थित एक गैस एजेंसी के गोदाम के बाहर से कुछ कार सवार अज्ञात बदमाश अगवा कर ले गए। सूत्रों ने बताया कि बदमाशों के पास पिस्टल भी थी, जिसके कारण मौके पर मौजूद लोग डर के मारे हस्तक्षेप नहीं कर सके। गंभीर हालत में मिला था युवक, अस्पताल में मौत एसएचओ अमनदीप नाहर के मुताबिक, आरोपी बदमाश युवक को अपने साथ ले गए और उसकी बेरहमी से पिटाई की। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे दयालपुर के पास फेंक दिया गया था। राहगीरों की मदद से घायल दीपक को करतारपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस ने बताया कि गैस एजेंसी के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। प्राथमिक जांच में यह मामला पुरानी रंजिश का प्रतीत हो रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *