03:11 AM26 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
25 मार्च: चुनाव से जुड़े 5 बड़े अपडेट
1. बंगाल में ओवैसी ने हुमायूं कबीर के साथ गठबंधन किया
AIMIM प्रेसिडेंट असदुद्दीन ओवैसी ने जनता उन्नयन पार्टी के फाउंडर हुमायूं कबीर के साथ बंगाल चुनाव में गठबंधन की घोषणा की। ओवैसी ने कहा- प.बंगाल में भाजपा-कांग्रेस से अलग हम नया विकल्प देंगे।
2. कोलकाता रेप-मर्डर विक्टिम की मां बीजेपी की कैंडिडेड
भाजपा ने बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की, जिसमें 19 नाम शामिल हैं। पार्टी ने कोलकाता के मेडिकल कॉलेज रेप-मर्डर पीड़ित की मां को पानीहाटी सीट से उम्मीदवार बनाया है।
3. तमिलनाडु में AIADMK की पहली लिस्ट जारी
तमिलनाडु की मुख्य विपक्षी पार्टी AIADMK ने अपने 23 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। AIADMK ने बताया कि पार्टी प्रमुख पलानीस्वामी अपने गृह क्षेत्र, सेलम की एडप्पाडी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।
4. असम CM बोले- कांग्रेस के पास कोई ठोस एजेंडा नहीं
असम के नगांव में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा- विपक्ष के पास कोई ठोस एजेंडा नहीं है और जनता ने पिछले 60 सालों में उनका काम देख लिया है, इसलिए अब लोग उन्हें समझ चुके हैं।
5. पोलिंग स्टाफ का मानदेय बढ़ा, टिफिन भत्ता ₹150 से ₹500
चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में चुनाव से पहले पोलिंग और काउंटिंग ड्यूटी में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों का मानदेय बढ़ा दिया है। नई दरों के तहत प्रेसीडिंग ऑफिसर का दैनिक भत्ता ₹350 से बढ़ाकर ₹500 कर दिया गया है, जबकि पोलिंग ऑफिसर को अब ₹400 प्रति दिन मिलेंगे। काउंटिंग असिस्टेंट का भत्ता ₹450 और चौथी श्रेणी कर्मचारियों का ₹350 प्रति दिन कर दिया गया है।
माइक्रो-ऑब्जर्वर्स का मानदेय भी दोगुना कर ₹2,000 कर दिया गया है। वहीं, पोलिंग स्टाफ, पुलिस और होमगार्ड के लिए टिफिन भत्ता ₹150 से बढ़ाकर ₹500 प्रति दिन कर दिया गया है। क्लास I और II कर्मचारियों का एकमुश्त भुगतान ₹3,000 और क्लास III कर्मचारियों का ₹2,000 कर दिया गया है। CAPF अधिकारियों और अन्य सुरक्षा बलों के भत्तों में भी बढ़ोतरी की गई है।