सदर अस्पताल में लाश के साथ परिजन।
बेगूसराय में शादी समारोह में लगा पंडाल खोलने के दौरान हाई वोल्टेज बिजली तार की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना चेरिया बरियारपुर प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित नया टोला की है। मृतक की पहचान विक्रमपुर गांव के रहने वाले विजय पासवान के पुत्र
.
घटना के संबंध मृतक के चचेरे भाई सुजीत कुमार ने बताया कि रितेश, इंद्रदेव पोद्दार के टेंट हाउस में मजदूरी का काम करता था। चेरिया बरियारपुर प्रखंड कार्यालय के पीछे स्थित नया टोला में कल हुए एक शादी समारोह टेंट-पंडाल लगाया गया था। रितेश आज वही पंडाल खोल रहा था।
इसी दौरान ऊपर से गुजर रहे 11000 वोल्टेज के बिजली तार की चपेट में आने से झुलस कर गिर गया।
इसी पंडाल को खोलने के दौरान हुई घटना
चेरिया बरियारपुर पीएचसी से बेगूसराय रेफर, रास्ते में तोड़ दम
स्थानीय लोगों की ओर से तुरंत रितेश कुमार को उठाकर चेरिया बरियारपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) ले जाया गया। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई श। परिजन पहुंचे और हालत गंभीर रहने पर बेगूसराय रेफर कर दिया गया।
परिजन एंबुलेंस से बेगूसराय ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में मौत हो गई। सदर अस्पताल लाते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सुजीत का कहना है कि जहां पर बैठकर रितेश पंडाल खोल रहा था। वहां मात्र एक-डेढ़ फीट ऊपर से हाई वोल्टेज बिजली का तार गुजरा है। बगल में कच्चा बांस भी था।
सदर अस्पताल में जुटे लोग
आशंका है कि उसी के कारण करंट लगने से मौत हुई है। फिलहाल घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों की सूचना पर पहुंची नगर थाना की पुलिस ने लाश का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया है। इधर चेरिया बरियारपुर थाना की पुलिस सभी पहलुओं पर जांच-पड़ताल कर रही है।