Bijnor Police Arrest | Karni Sena Social Media Comment

[ad_1]

जहीर अहमद | बिजनौर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बिजनौर के धामपुर क्षेत्र में सोशल मीडिया पर करणी सेना और उसके कार्यकर्ताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह पोस्ट 18 अप्रैल को की गई थी।

पुलिस के अनुसार, युवक ने अपनी पोस्ट में गाली-गलौज और अभद्र शब्दों का प्रयोग किया था, जिससे करणी सेना के कार्यकर्ताओं में भारी रोष फैल गया। मानपुर शिवपुरी गांव निवासी कार्यकर्ता अनुज ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी थी।

धामपुर कोतवाली प्रभारी मृदुल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की पहचान धामपुर थाना क्षेत्र के जित्तनपुर गांव निवासी राजन पुत्र हरपाल के रूप में हुई है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक ने यह भी बताया कि आरोपी का चालान कर दिया गया है और मामले में अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *