भोजपुर में जहानाबाद के व्यक्ति की मौत:ताड़ी उतारने के लिए ताड़ के पेड़ पर चढ़ा था, बैलेंस बिगड़ने से गिरा नीचे




भोजपुर में तार के पेड़ से एक व्यक्ति नीचे गिर गया। गंभीर हालत में जगदीशपुर अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक संजय चौधरी(50) जहानाबाद जिले के लखीसराय गांव का रहने वाला था। घटना धनगाई थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव की है। दोस्त सिमल चौधरी ने बताया कि छह दिन ताड़ के पेड़ से ताड़ीफल उतारने के लिए यहां आया था। सोमवार की शाम दोनों अलग-अलग ताड़ के पेड़ पर चढ़े थे। अचानक वो नीच गिर गया। मुझे कुछ पता नहीं चला। थोड़ी देर बाद जब मैं नीचे उतरा तो उसे जख्मी हालत में देखा। स्थानीय लोगों के सहयोग से अस्पताल लेकर गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घर में मचा कोहराम मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के परिवार में पत्नी सावित्री देवी, दो पुत्री रंजू , प्रियंका और एक पुत्र पप्पू है। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है। पत्नी, बच्चों और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *