Foreigner Registration Rules & Guidelines


विदेशी शिवभक्तों को भी करवाना होगा पंजीकरण; प्रशासन ने जारी की महत्वपूर्ण गाइडलाइंस।

श्री अमरनाथ जी यात्रा 2026 के लिए समूह पंजीकरण (Group Registration) की सुविधा भी दी जा रही है। इससे जुड़ी महत्वपूर्ण गाइडलाइंस श्राइन बोर्ड ने जारी कर दी गई हैं। यदि कोई शिवभक्त अपने परिवार या दोस्तों के साथ ग्रुप में बाबा बर्फानी के दर्शन करना चाहते

.

अमरनाथ यात्रा के लिए ग्रुप रजिस्ट्रेशन की भी सुविधा।

अमरनाथ यात्रा के लिए ग्रुप रजिस्ट्रेशन की भी सुविधा।

ग्रुप रजिस्ट्रेशन कब और कैसे करें आवेदन ? आवेदन की शुरुआत: समूह पंजीकरण के लिए आवेदन 15 अप्रैल 2026 से स्वीकार किए जाएंगे। अंतिम तिथि: डाक द्वारा आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तिथि 20 मई 2026 तय की गई है। समूह की संख्या: इस सुविधा का लाभ कम से कम 5 और अधिकतम 30 सदस्यों का समूह उठा सकता है।

ग्रुप रजिस्ट्रेशन के लिए ये फार्म भरना होगा।

ग्रुप रजिस्ट्रेशन के लिए ये फार्म भरना होगा।

आवश्यक दस्तावेज (प्रत्येक सदस्य के लिए) कवरिंग लेटर: निर्धारित प्रारूप (Annexure-I) में। आवेदन फॉर्म: पूरी तरह भरा हुआ, जिस पर पासपोर्ट साइज फोटो लगा हो और आधार नंबर एवं संपर्क विवरण स्पष्ट रूप से लिखा हो। स्वास्थ्य प्रमाण पत्र : अधिकृत डॉक्टर/संस्थान द्वारा जारी मूल प्रति (Original)। (नोट: 8 अप्रैल, 2026 के बाद जारी CHC ही मान्य होंगे)। पंजीकरण शुल्क: ₹250 प्रति यात्री। (यह शुल्क दस्तावेजों के सत्यापन और तारीख मिलने के बाद ऑनलाइन या बैंक ट्रांसफर के माध्यम से देना होगा। आवेदन के साथ डिमांड ड्राफ्ट भेजने की आवश्यकता नहीं है)।

विदेशी शिवभक्तों को भी करवाना होगा पंजीकरण।

विदेशी शिवभक्तों को भी करवाना होगा पंजीकरण।

डाक खर्च (Postal Charges) समूह नेता को समूह के सदस्यों की संख्या के अनुसार डाक शुल्क भी देना होगा: 01 से 05 व्यक्ति: ₹50 06 से 10 व्यक्ति: ₹100 11 से 15 व्यक्ति: ₹150 16 से 20 व्यक्ति: ₹200 21 से 25 व्यक्ति: ₹250 26 से 30 व्यक्ति: ₹300 पात्रता और आयु सीमा न्यूनतम आयु: 13 वर्ष से कम आयु के बच्चों को अनुमति नहीं है। अधिकतम आयु: 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को अनुमति नहीं है। गर्भवती महिलाएं: 6 सप्ताह से अधिक की गर्भवती महिलाओं को पंजीकरण की अनुमति नहीं दी जाएगी (भले ही उनके पास स्वास्थ्य प्रमाण पत्र हो)।

प्रशासन ने जारी की महत्वपूर्ण गाइडलाइंस।

प्रशासन ने जारी की महत्वपूर्ण गाइडलाइंस।

महत्वपूर्ण प्रक्रिया और नियम आरएफआईडी (RFID) कार्ड: सभी पंजीकृत यात्रियों को जम्मू या कश्मीर संभाग में स्थापित केंद्रों पर बायोमेट्रिक eKYC के बाद अपना RFID कार्ड प्राप्त करना होगा। इसके बिना यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी। संपर्क विवरण: समूह नेता का डाक पता, मोबाइल नंबर और ईमेल स्पष्ट होना चाहिए, क्योंकि परमिट डाक या ईमेल द्वारा उसी पते पर भेजे जाएंगे। स्लॉट की उपलब्धता: यदि मांगी गई तारीख पर स्लॉट खाली नहीं हैं, तो समूह नेता को अगली उपलब्ध तारीख के बारे में सूचित किया जाएगा। मार्ग: तीर्थयात्री केवल उसी तारीख और मार्ग (पहलगाम या बालटाल) पर यात्रा कर पाएंगे जिसके लिए उनका पंजीकरण हुआ है। महत्वपूर्ण बातें पहले आओ-पहले पाओ: समूह पंजीकरण कोटा सीमित होता है, इसलिए आवेदन जल्द से जल्द करना चाहिए। आरएफआईडी (RFID) कार्ड: यात्रा शुरू करने से पहले जम्मू या श्रीनगर के विभिन्न केंद्रों से आरएफआईडी कार्ड प्राप्त करना अनिवार्य है। इसके बिना यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी। हेलीकॉप्टर सेवा: यदि आप हेलीकॉप्टर से जाना चाहते हैं, तो उसके लिए अलग से ऑनलाइन बुकिंग करनी होती है, समूह पंजीकरण उसके लिए मान्य नहीं है।

विदेशी शिवभक्त कैसे करें आवेदन।

विदेशी शिवभक्त कैसे करें आवेदन।

विदेशी शिवभक्त कैसे करें आवेदन बता दें, श्री अमरनाथ जी यात्रा 2026 के लिए NRI शिवभक्तों और विदेशी नागरिकों के पंजीकरण की प्रक्रिया की सुविधा भी शुरू हो चुकी है।

पंजीकरण प्रक्रिया (NRI/विदेशी नागरिकों के लिए) आवेदन कैसे करें: इच्छुक तीर्थयात्रियों को निम्नलिखित दस्तावेजों की स्कैन की हुई प्रतियां पंजाब नेशनल बैंक (PNB), सर्कल ऑफिस, जम्मू के सीनियर मैनेजर (IT विभाग) को ईमेल एड्रेस atmjk@pnb.bank.in पर भेजनी होंगी। 1. पूरी तरह से भरा हुआ आवेदन फॉर्म। 2. अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाण पत्र (CHC)। 3. सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी वैध पासपोर्ट। 4. स्कैन की हुई पासपोर्ट साइज फोटो। 5. पंजीकरण शुल्क: ₹1550 प्रति यात्री।

बैंक विवरण (शुल्क जमा करने के लिए) पंजीकरण शुल्क पंजाब नेशनल बैंक की रेहारी शाखा, जम्मू में जमा करना होगा: खाता संख्या: 0794000101212056 IFSC कोड: PUNB0079400 Swift Code: PUNBINBBJTS

स्वास्थ्य प्रमाण पत्र (CHC) के ये हैं नियम।

स्वास्थ्य प्रमाण पत्र (CHC) के ये हैं नियम।

स्वास्थ्य प्रमाण पत्र (CHC) के नियम स्वास्थ्य प्रमाण पत्र संबंधित देश की नेशनल हेल्थ सर्विस (NHS) द्वारा जारी किया जाना चाहिए। प्रमाण पत्र 8 अप्रैल, 2026 या उसके बाद का होना चाहिए।

आयु और स्वास्थ्य प्रतिबंध 13 वर्ष से कम और 70 वर्ष से अधिक आयु के किसी भी व्यक्ति को पंजीकरण की अनुमति नहीं दी जाएगी। 2. 6 सप्ताह से अधिक की गर्भवती महिलाओं को यात्रा के लिए पंजीकृत नहीं किया जाएगा। 3. यात्रा परमिट प्राप्त करना: यात्री अपना परमिट जम्मू या श्रीनगर की निर्धारित पंजाब नेशनल बैंक शाखा से प्राप्त कर सकते हैं। अनुरोध करने पर यात्रा परमिट यात्री को ईमेल के माध्यम से भी भेजा जा सकता है।

आरएफआईडी (RFID) कार्ड और बायोमेट्रिक जरूरी।

आरएफआईडी (RFID) कार्ड और बायोमेट्रिक जरूरी।

आरएफआईडी (RFID) कार्ड और बायोमेट्रिक किसी भी यात्री को बिना वैध RFID कार्ड के दोमेल (बालटाल मार्ग) या चंदनवाड़ी (पहलगाम मार्ग) के प्रवेश द्वार (Access Control Gate) को पार करने की अनुमति नहीं होगी। बायोमेट्रिक eKYC प्रमाणीकरण या पासपोर्ट सत्यापन के बाद जम्मू और कश्मीर में स्थापित विभिन्न केंद्रों से RFID कार्ड प्राप्त किया जा सकता है। महत्वपूर्ण संपर्क और लिंक वेबसाइट: आवेदन फॉर्म और CHC का प्रारूप www.jksasb.nic.in पर उपलब्ध है। संपर्क नंबर: +91 191-2470105 पुष्टि: पंजीकरण सफल होने पर बैंक द्वारा ईमेल के माध्यम से सूचित किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *