MP बोर्ड रिजल्ट में हरदा के 2 छात्र चमके:12वीं में जय को 10वां और 10वीं में थलवंदना को 9वां स्थान; CM ने घोषित किए परिणाम




माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल ने बुधवार को 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इन परिणामों की घोषणा की। इस बार हरदा जिले के दो छात्रों ने प्रदेश की प्रावीण्य (मेरिट) सूची में अपना स्थान बनाया है। वर्तमान में जिले में 10वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत 71.46 और 12वीं का 79.67 प्रतिशत रहा है। 12वीं कॉमर्स में जय राठौड़ को 10वां स्थान, मिले 481 अंक कक्षा बारहवीं में वाणिज्य (कॉमर्स) संकाय से टिमरनी बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र जय राठौड़ ने प्रदेश की मेरिट सूची में 10वां स्थान हासिल किया है। जय के पिता का नाम हुकुमचंद राठौड़ है। जय ने बोर्ड परीक्षा में 500 में से 481 अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। 10वीं में थलवंदना मल्हारे ने 491 अंकों के साथ हासिल किया 9वां स्थान वहीं, 10वीं कक्षा में रहटगांव के गौरव विद्या निकेतन स्कूल की छात्रा थलवंदना मल्हारे ने प्रदेश में 9वां स्थान प्राप्त किया है। थलवंदना के पिता का नाम रामस्वरूप मल्हारे है। उन्होंने अपनी परीक्षा में 500 में से 491 अंक हासिल किए हैं। 12वीं में 79.67% और 10वीं में 71.46% विद्यार्थियों को मिली सफलता इस वर्ष हरदा जिले का बोर्ड परीक्षाओं में उत्तीर्ण प्रतिशत भी सामने आ गया है। जिले में 10वीं कक्षा का पास प्रतिशत 71.46 रहा है। जबकि, 12वीं कक्षा में 79.67 प्रतिशत विद्यार्थियों को सफलता मिली है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *