MP Board 12th Result 2026 BEST EVER


भोपाल3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एमपी बोर्ड की हायर सेकेंडरी परीक्षा 2026 का रिजल्ट 15 अप्रैल को घोषित हो गया है। इस बार का रिजल्ट पिछले 16 सालों में सबसे बेहतर रहा है।

छात्राओं ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन कर बाजी मारी है। भोपाल की खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा ने मेरिट में पहला स्थान हासिल किया है। दोनों ने 500 में से 494 अंक हासिल किए हैं। खुशी शिवाजी नगर स्थित सुभाष एक्सीलेंस स्कूल और चांदनी गुरुदेव शिक्षा केन्द्र, नीलबड़ (भोपाल) की छात्रा हैं।

दैनिक भास्कर आपका फोटो प्रकाशित कर रहा…

ऐसे कई स्टूडेंट्स हैं, जिन्होंने 12वीं में 90% से ज्यादा अंक हासिल किए हैं। ऐसे में दैनिक भास्कर ने इन स्टूडेंट्स के लिए विशेष पहल की है। सभी का फोटो एप पर पब्लिश किया जा रहा है। बुधवार से शुरू हुआ यह सिलसिला आज भी जारी है।

एमपी बोर्ड 12वीं में 76% स्टूडेंट्स पास हुए

इस बार साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स और एग्रीकल्चर सभी स्ट्रीम में अच्छे रिजल्ट आए हैं। कई छात्र ऐसे परिवारों से हैं, जहां माता-पिता खेती या मजदूरी करते हैं, लेकिन बच्चों की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी गई।

साइंस स्ट्रीम में उज्जैन की प्रथा पालीवाल (94.8%), कैलारस के अंकेश कुशवाह (96.4%), जबलपुर की मैत्री पांडे (96.2%) और ग्वालियर के अनुज सिंह (92.6%) ने अच्छे अंक हासिल किए। बायोलॉजी में कामिनी कुशवाह (96.4%), तितिक्ष पंचोली (90.8%) और माही अग्रवाल (90.8%) ने बेहतर प्रदर्शन किया।

कॉमर्स स्ट्रीम में ग्वालियर की सुरभि आंवले (96.2%), डबरा के शमशेर गिल (96%) और रतलाम की निहारिका चौहान (95.2%) ने उच्च अंक प्राप्त किए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *