सड़क पर तिरंगा फेंकने वाले तीन लोग हिरासत में:सीहोर- राष्ट्रीय ध्वज बिछाकर कुचलने का आरोप, जानबूझकर देश की भावनाओं को ठेस पहुंचाई
सीहोर जिले के दोराहा थाना क्षेत्र के ग्राम सिराड़ी में राष्ट्रध्वज के अपमान का एक मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार, कुछ व्यक्तियों ने राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगे’ को बीच सड़क पर बिछा दिया। उन्होंने…