PRCI के 22वें स्थापना दिवस पर जयपुर चैप्टर का शुभारंभ:अध्यक्ष, सचिव समेत नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ;संगठन को नई दिशा देने का लिया संकल्प




पब्लिक रिलेशंस काउंसिल ऑफ इंडिया (PRCI) के 22वें स्थापना दिवस के अवसर पर जयपुर चैप्टर का विधिवत शुभारंभ किया गया, जिसके बाद PRCI एंथम का वादन किया गया। इस दौरान सोमेंद्र हर्ष को चेयरपर्सन और सनी कुलश्रेष्ठ को सचिव नियुक्त किया गया, वहीं नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण कर संगठन को नई दिशा देने का संकल्प लिया। यह कार्यक्रम 3 अप्रैल को कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान के मिनी थिएटर में आयोजित हुआ। इस अवसर पर राजस्थान सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (DIPR) के अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) डॉ. गोर्धन लाल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। संचार मानवता की सबसे बड़ी शक्ति डॉ. गोर्धन लाल शर्मा ने कहा कि संचार मानवता की सबसे बड़ी शक्ति है, यही वह गुण है जो हमें अन्य सभी जीवित प्राणियों से अलग करता है। अपने मूल स्वरूप में, जनसंपर्क का उद्देश्य लोगों को जोड़ना, आपसी समझ को बढ़ावा देना और सार्थक संबंध स्थापित करना होना चाहिए। नई ऊर्जा को देखना वास्तव में उत्साहवर्धक इस अवसर पर PRCI के चेयरमैन एमेरिटस एवं मेंटर एम.बी. जयराम ने वीडियो संदेश के माध्यम से कहा कि राष्ट्रीय स्थापना दिवस के अवसर पर जयपुर चैप्टर को एक युवा और ऊर्जावान टीम के साथ पुनर्जीवित होते देख मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। इस नई ऊर्जा को देखना वास्तव में उत्साहवर्धक है और मुझे विश्वास है कि यह नया नेतृत्व प्रभावशाली कार्यक्रमों का संचालन करेगा, उत्कृष्टता प्राप्त करेगा और चैप्टर को देश के अग्रणी चैप्टर्स में स्थान दिलाएगा। जयपुर चैप्टर का शुभारंभ होना अत्यंत हर्ष का विषय इसी क्रम में PRCI की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता शंकर ने भी वीडियो संदेश के माध्यम से जयपुर चैप्टर के सभी सदस्यों और शुभचिंतकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि 3 अप्रैल को जयपुर चैप्टर का शुभारंभ होना अत्यंत हर्ष का विषय है और यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि यही तिथि PRCI के स्थापना दिवस की भी प्रतीक है और इस वर्ष संगठन अपनी 22 वर्ष की गौरवमयी यात्रा पूर्ण कर रहा है। उन्होंने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नए नेतृत्व में जयपुर चैप्टर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करेगा। PRCI के नेशनल सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, अविनाश गवाई ने जयपुर चैप्टर को अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस पहल को एक महत्वपूर्ण स्वैच्छिक योगदान बताया, जो प्रदेशभर के विद्यार्थियों और जनसंपर्क पेशेवरों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा, साथ ही पूरे भारत के पीआर पेशेवरों के लिए भी नए अवसर पैदा करेगा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण यह रहा कि सोमेंद्र हर्ष और सनी कुलश्रेष्ठ, जो PRCI जयपुर चैप्टर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सचिव हैं, ने पूरी नवनिर्वाचित टीम के साथ अपना कार्यभार ग्रहण किया। PRCI, एक अखिल भारतीय संचार विनिमय मंच है, जो जनसंपर्क, मीडिया और कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन से जुड़े पेशेवरों को एक सशक्त मंच प्रदान करता है। देश के 60 से अधिक शहरों में इसकी सक्रिय उपस्थिति है। नवनिर्वाचित टीम में चेयरमैन-सोमेंद्र हर्ष, सचिव-सन्नी कुलश्रेष्ठ, कोषाध्यक्ष-पंकज वधवानी, उपाध्यक्ष-सुश्री अंशु हर्ष, मार्गदर्शक-डॉ. संजीव भनावत और डॉ. एन.डी. माथुर शामिल हैं। इसके साथ ही, डॉ. राहुल बाबू कोडाली, युक्त सचिव एवं YCC और डॉ. जयती शर्मा, निदेशक-राष्ट्रीय कार्यकारिणी के रूप में शामिल हैं। इस उपलक्ष पर सचिव सन्नी कुलश्रेष्ठ ने बताया कि PRCI जयपुर चैप्टर में सचिव पदग्रहण के साथ ही उनका उद्देश्य पब्लिक रिलेशन, मार्केटिंग कम्युनिकेशन, डिजिटल मीडिया एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस दौर में इसे इंडस्ट्री में और समृद्ध करना, आने वाले युवाओं को इन सभी क्षेत्रों में उपलब्धियां प्रदान करना रहेगा। जिसके लिए ऑटोमोबाइल, टेलीकॉम, एफ एम सी जी, रियलस्टेट, गवर्मेंट आदि क्षेत्रों के कम्युनिकेशन विशेषज्ञों को संस्थाओं से जोड़ा जाएगा और एक मुकाम हासिल किया जाएगा। अध्यक्ष सोमेंद्र हर्ष ने भी सभी नई कार्यकारणी सदस्यों का स्वागत कर पदभार ग्रहण करवाया। उन्होंने बताया कि पी.आर.सी.आई. में कम्युनिकेशन और प्रोत्साहन के लिए प्लेटफॉर्म तैयार किए जाएंगे। कार्यकारिणी समिति (Executive Committee) में शामिल सदस्य इस कार्यक्रम में जनसंपर्क, मीडिया, डिजिटल कम्युनिकेशन और कॉर्पोरेट क्षेत्र से जुड़े कई विशिष्ट अतिथियों और सदस्यों ने भाग लिया। PRCI जयपुर चैप्टर का शुभारंभ शहर के संचार पेशेवरों के लिए एक नया मंच प्रदान करेगा और सहयोग, नवाचार तथा विकास के नए अवसर खोलेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *