PU शिक्षकों के प्रमोशन के लिए जल्द जारी होगी अधिसूचना:पटना यूनिवर्सिटी में आज सिंडिकेट की हुई बैठक, मई से शुरू हो सकती प्रक्रिया




पटना यूनिवर्सिटी में आज सिंडिकेट की बैठक आयोजित हुई थी। इसकी अध्यक्षता कुलपति प्रो. अजय कुमार सिंह ने की। इसमें पहले के बचे कामों पर चर्चा की गयी। साथ ही शिक्षकों के प्रमोशन से संबंधित कानूनी और प्रक्रियात्मक विसंगतियों/त्रुटियों के सामने आने पर, सिंडिकेट के सदस्यों ने फिर से विचार किया और जल्द प्रमोशन प्रोसेस में कानूनी विसंगतियों को दूर करने और सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति के बाद अधिसूचना जारी करने का निर्णय लिया है। एसोसिएट प्रोफेसर ग्रेड से प्रोफेसर ग्रेड में किया गया था प्रमोशन पटना यूनिवर्सिटी में पिछले दिनों शिक्षकों का प्रमोशन एसोसिएट प्रोफेसर ग्रेड से प्रोफेसर ग्रेड में किया गया था, जिसमें वैधानिक विसंगतियों के सामने आने के बाद शिक्षकों के व्यापक हित को देखते हुए इन वैधानिक त्रुटियों को जल्द दूर करने के साथ इसे विधिसम्मत व नियमानुकूल बनाते हुए इसे जल्द संपादित करने का निर्णय पटना विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्यों ने लिया। यह बैठक शैक्षणिक और प्रशासनिक फैसलों के लिहाज से अहम मानी जाती है। मई से शुरू हो सकती पीयू शिक्षकों की प्रमोशन प्रक्रिया इससे पहले हुई बैठक के दौरान कुलपति ने स्पष्ट रूप से आश्वासन दिया था कि असिस्टेंट प्रोफेसर लेवल 10 से लेवल-11 और एसोसिएट प्रोफेसर से प्रोफेसर पद पर प्रोन्नति की कार्यवाही 1 मई से प्रारंभ कर दी जाएगी, जिसे करीब 20 मई तक हर हाल में पूरा कर लेने का लक्ष्य रखा गया है। कुलपति ने इस संबंध में जल्द ही आधिकारिक अधिसूचना जारी करने का आश्वासन दिया था, जिससे लंबे समय से सेवा स्थायीकरण का इंतजार कर रहे शिक्षकों को बड़ी राहत मिलेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *