Rajasthan Top News Headlines; SI Bharti 2025 Exam SC Verdict


.

आज की सबसे बड़ी खबर SI भर्ती-2025 की परीक्षा से जुड़ी है। सुप्रीम कोर्ट ने परीक्षा कैंसिल करने से इनकार कर दिया है और 2021 की भर्ती के अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल करने के लिए कहा है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा…

पहले टॉप 5 खबरें 1. SI भर्ती परीक्षा से पहले सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश SI भर्ती-2025 की परीक्षा से 3 दिन पहले सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने आयु सीमा में छूट मांग रहे 2021 की भर्ती के अभ्यर्थियों को 3 दिन बाद होने वाली परीक्षा में शामिल करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने SI भर्ती परीक्षा कैंसिल करने से इनकार कर दिया। पूरी खबर पढ़ें

2. जमीन विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या डीग में जमीन विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक के 200 गज के प्लॉट को उसके गांव के ही कुछ लोग हड़पना चाहते थे। इसे लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार देर रात को आरोपी गाली-गलौज करने लगे तो युवक ने मना किया। इस पर आरोपी ने फायरिंग कर दी। पूरी खबर पढ़ें

3. राज्य निर्वाचन आयुक्त को अवमानना नोटिस राजस्थान में पंचायत-निकाय चुनाव में देरी को लेकर हाईकोर्ट ने राज्य चुनाव आयोग और चुनाव आयुक्त राजेश्वर सिंह को अवमानना नोटिस जारी किए हैं। कोर्ट ने पूछा है कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण का कार्यक्रम तय समय सीमा से बाहर का कैसे जारी कर दिया। पूरी खबर पढ़ें

4. कॉन्स्टेबल और LDC अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार जोधपुर में ATS की टीम ने एक कॉन्स्टेबल और LDC को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कॉन्स्टेबल पूर्व मंत्री का गनमैन भी रह चुका है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, इस दौरान दोनों मुंह छुपाते नजर आए। कोर्ट ने दोनों को 4 दिन के रिमांड पर भेजा है। पूरी खबर पढ़ें

5. श्रीगंगानगर में बारिश और ओले गिरे श्रीगंगानगर जिले में गुरुवार दोपहर बाद मौसम बदला और तेज बारिश हुई। अनूपगढ़ में बारिश के साथ ओले गिरे। जैसलमेर में आंधी चली। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने 4 अप्रैल तक अधिकांश इलाकों में आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें

अब 3 अहम खबरें 6. टैंकर में आग लगी, 2 किलोमीटर लंबा जाम लगा अजमेर जिले के मांगलियावास में बायोडीजल से भरे टैंकर में आग लग गई। टायर फटने के कारण टैंकर में आग भड़क उठी और देखते ही देखते आग का गोला बन गया। फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पा लिया। इस दौरान 2 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पूरी खबर पढ़ें

7. 225 पदों के लिए निकली भर्ती, 6 पास हुए RPSC ने पात्रता जांच और दस्तावेज सत्यापन के बाद पॉलिटिकल साइंस और कॉमर्स लेक्चरर का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया। पॉलिटिकल साइंस लेक्चरर के 225 पदों के लिए निकली भर्ती में केवल 6 कैंडिडेट्स सिलेक्ट हुए। न्यूनतम 40% अंक नहीं करने के कारण ऐसे हालात बने। पूरी खबर पढ़ें

8. पेट्रोल पंप पर डीजल से धोई स्कॉर्पियो, 2 गिरफ्तार सिरोही में रील के लिए एक युवक ने पेट्रोल पंप पर डीजल से स्कॉर्पियो धोई और दूसरे ने इसका वीडियो बनाकर शेयर किया। पालड़ी एम थाने से मात्र 200 मीटर दूर पेट्रोल पंप की रील सामने आने के बाद पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ कर रही है। पूरी खबर पढ़ें

खबर जो हटकर है 9. शादी में रसमलाई के लिए भिड़े रिश्तेदार कोटा में शादी में रसमलाई के लिए रिश्तेदारों के बीच झगड़ा हो गया। मामूली बात पर शुरू हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकी और लड़ते-लड़ते मैरिज गार्डन के बाहर सड़क तक आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। पूरी खबर पढ़ें

कल क्या होगा खास 10. गुड फ्राइडे पर होगी प्रार्थना सभाएं देशभर में शुक्रवार को गुड फ्राइडे मनाया जाएगा। प्रभु यीशु के बलिदान और क्षमा संदेश को याद किया जाएगा। चर्च में भी दिनभर प्रार्थनाएं सभाएं होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *