SP ने थानेदार से पूछा रिटायर्ड कब हो रहे हो:उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और जवानों को किया सम्मानित; पुलिस स्थापना दिवस पर पौधारोपण




राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के उपलक्ष में गुरुवार को पुलिस लाइन में अलग-अलग प्रोग्राम किए गए। वहां पर पौधोरोपण करने के साथ जिले भर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को सम्मानित किया गया। पुलिस लाइन में प्रदर्शनी भी लगाई गई है। इस दौरान एसपी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और जवानों से हाथ मिलाया। थानेदार से एसपी ने पूछा कब रिटायर्ड हो रहे है। तब हिचकिचाते हुए कहा सर अभी टाइम है। इससे पहले रात में सांस्कृतिक प्रोग्राम का आयोजन किया गया। प्रोग्राम की शुरूआत एसपी चूनाराम जाट ने सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्जवलन के साथ की। मंच पर नन्ही गर्ल्स ने आकर्षक डांस कर बैठे लोगों को मन मोह लिया। शैक्षणिक और सांस्कृतिक एक्टिविटी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने अपने संबोधन में पुलिस परिवार के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन आपसी सौहार्द और मनोबल को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में एएसपी नितेश आर्य, एएसपी प्रभु दयाल धानिया, डिप्टी रमेश शर्मा, पुलिस लाइन संचित निरीक्षक मनोहरलाल बिश्नोई सहित कई अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे। संचालन हरीश जांगिड़ एवं सुश्री नक्षत्री ने किया। गुरुवार को सुबह पुलिस लाइन में परेड का आयोजन किया गया। इसके बाद एसपी चूनाराम जाट, एएसपी नितेश आर्य समेत डीएसपी अधिकारियों ने पुलिस लाइन में पौधारोपण किया। वहीं एसपी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला समेत पुलिस जवानों को सर्वोत्तम, अतिउत्तम और उत्तम से सम्मानित किया गया। अधिकारी और जवानों ने किया ब्लड डोनेट पुलिस लाइन में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया। जिसमें पुलिस अधिकारी और जवान बढ़-चढ़कर ब्लड डोनेट कर रहे है। अधिकारियों का कहना है कि रक्तदान महादान है। हर इंसान को रक्तदान करना चाहिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *