Tomato Sellers Daughter Scores 96% in Class 12; Uneducated Parents Proud


आयशा के पिता बेटी की सफलता पर भावुक हो गए। आयशा ने आर्ट्स में 93 प्रतिशत अंक हासिल किए।

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से कक्षा 12 का रिजल्ट जारी कर दिया गया। इसमें कई ऐसे होनहार भी निकलकर सामने आए जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में रहकर पढ़ाई कर सफलता हासिल की। ऐसे होनहार विद्यार्थियों से दैनिक भास्कर ने खास बातचीत की।

.

जोधपुर के बासनी तंबोलिया माता का थान की रहने वाली आयषा चौधरी ने आट्‌र्स में 93.20 प्रतिशत अंक हासिल किए। आयशा दो बहन और एक भाई में सबसे बड़ी है। उसने बताया कि रोज सुबह जल्दी उठकर पढ़ाई करती थी। स्कूल के स्टॉफ ने भी खूब सपोर्ट किया। आयशा के पिता, बेटी की इस सफलता पर भावुक नजर आए।

जोधपुर के बासनी तंबोलिया माता का थान की रहने वाली आयषा चौधरी ने आर्ट्स में 93.20 प्रतिशत अंक हासिल किए।

जोधपुर के बासनी तंबोलिया माता का थान की रहने वाली आयषा चौधरी ने आर्ट्स में 93.20 प्रतिशत अंक हासिल किए।

पिता प्रेमाराम चौधरी ने बताया कि उनकी पत्नी बाबू देवी चौधरी और वो दोनों अनपढ़ हैं। हमने यही सोचा कि खुद भले ही अनपढ़ हैं, लेकिन अपने बच्चों को पढ़ाएंगे। इसलिए खेती किसानी कर भी उनकी पढ़ाई डिस्टर्ब नहीं होने दी। कई संघर्ष भी किए, लेकिन अब बिटिया इतने प्रतिशत अंक लाई है तो आंखें खुशी से भर आई। पिता ने बताया कि बेटी को घर पर कोई काम नहीं करने देते थे। उसे पढ़ाई पर ही फोकस करने के लिए कहा गया। क्योंकि हम अनपढ़ रह गए लेकिन अपने बेटी को पढ़ाकर आगे कलेक्टर बनाना चाहते हैं।

टमाटर बेचने वाले की बेटी लाई 96%

जोधपुर की भदवासिया मंडी में टमाटर बेचने वाले की बेटी रितिका सोलंकी ने 96 प्रतिशत अंक हासिल किए। रितिका ने बताया कि रोजाना 5 से 6 घंटे तक पढ़ाई की। रितिका के भाई वैभव सोलंकी ने बताया कि उन्हें बहुत खुशी है कि बहन इतने प्रतिशत अंक लेकर आई है।

जोधपुर की भदवासिया मंडी में टमाटर बेचने वाले की बेटी रितिका सोलंकी ने 96 प्रतिशत अंक हासिल किए।

जोधपुर की भदवासिया मंडी में टमाटर बेचने वाले की बेटी रितिका सोलंकी ने 96 प्रतिशत अंक हासिल किए।

किसान का बेटा लाया 94.20 प्रतिशत

बायतु के रेवंता राम जोधपुर में रहकर हॉस्टल में पढ़ाई करते हैं। उन्होंने साइंस मैथ्स में 94.20 प्रतिशत अंक हासिल किए। जिसमें मैथ्स, केमेस्ट्री और फिजिक्स में 96 अंक हासिल किए। रेंवता राम के पिता रामाराम किसान हैं। उन्होंने रोज चार से पांच घंटे पढ़ाई कर सफलता हासिल की। अब आगे चलकर UPSC की तैयारी करना चाहते हैं।

किसान का बेटा रेवंता राम के साइंस मैथ्स में 94.20 परसेंट अंक आए हैं।

किसान का बेटा रेवंता राम के साइंस मैथ्स में 94.20 परसेंट अंक आए हैं।

ये खबर भी पढ़ें

12वीं के रिजल्ट में टॉप-5 में जयपुर, कोटा, उदयपुर नहीं:मौत के 11 दिन बाद छात्रा के 93.80% मार्क्स, जुड़वा भाइयों के सेम नंबर

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 12वीं आट्‌र्स, कॉमर्स, साइंस का रिजल्ट मंगलवार सुबह करीब 10 बजे जारी किया गया। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने परिणाम की घोषणा की। साथ ही, टॉपर्स को फोन पर बधाई दी। साइंस में 5 संयुक्त टॉपर ने 99.80 प्रतिशत मार्क्स हासिल किए हैं। आट्‌र्स में भी 3 टॉपर स्टूडेंट को 99.60 प्रतिशत अंक मिले। कॉमर्स में 99.20 प्रतिशत नंबर लेकर एक गर्ल्स स्टूडेंट ने टॉप किया है। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *