अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवक घायल:लखीसराय में हादसा, हायर सेंटर रेफर; परिजन अस्पताल पहुंचे




लखीसराय के हलसी थाना क्षेत्र अंतर्गत घोघसा के समीप रविवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी सत्यम कुमार और नंदन कुमार के रूप में की गई है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक अपने घर से सिकंदरा जाने के लिए बाइक से निकले थे। लखीसराय-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर घोघसा के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक गंभीर चोटों के साथ सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने घायलों को पहुंचाया स्वास्थ्य केंद्र हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, हलशी में भर्ती कराया। वहां मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें लखीसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में भी डॉक्टरों ने दोनों का इलाज किया, लेकिन हालत नाजुक बनी रहने के कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि दोनों युवकों को गंभीर चोटें आई हैं और उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस भी मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोना हादसे का कारण माना जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *