शिवपुरी जिले के इंदार थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। इंदार गांव के बाहर पुलिया के पास खाई में सेंटरिंग से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई, जिससे एक युवक की मौके पर ही दबकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद ट्रॉली के नीचे दबे युवक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मकान निर्माण के लिए ला रहा था सामान
जानकारी के अनुसार, खरेह गांव निवासी 33 वर्षीय कृष्णवीर लोधी अपने मकान की छत डालने के लिए अपने जीजा के यहां ईसागढ़ से सेंटरिंग का सामान लेकर लौट रहा था। उसके जीजा सेंटरिंग का काम करते हैं। इसी दौरान इंदार गांव के पास पुलिया के पास ट्रॉली अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। इंदार पुलिस ने मर्ग कायम कर रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Source link