दरभंगा में संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत हो गई। कमरे में फंदे से लटका हुआ शव मिला है। मृतका की पहचान बिरजे सहनी की पत्नी रानी देवी(22) के तौर पर हुई है। मायके पक्ष ने पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। घटना हायाघाट थाना क्षेत्र के नेमात गांव की है। मृतका के भाई पप्पू सहनी कि रानी का पति चेन्नई में काम करता है। पिछले तीन महीनों से घर नहीं आया था। खर्च के लिए पैसे भी नहीं भेजता था। गुरुवार देर रात करीब 1:30 बजे सूचना मिली कि मेरी बहन ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली है। रात में पति से वीडियो कॉल पर उसकी बात भी हुई है। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई। प्रताड़ना से तंग आकर रानी ने खौफनाक कदम उठा लिया। प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग वहीं, भाभी विभा देवी ने बताया कि पति घर आने पर उसके साथ दुर्व्यवहार करता था। लगातार मानसिक तनाव के कारण रानी ने अपने तीन साल के बच्चे को छोड़कर यह कदम उठाया। आरोपी पति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। छानबीन में जुटी पुलिस डीएमसीएच में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों के बयान के आधार पर छानबीन की जा रही है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
Source link