बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान देश में बढ़ती सामाजिक और आपराधिक गतिविधियों का विरोध किया गया। कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। महिलाओं के साथ बढ़ते शोषण के मामलों पर जताई चिंता
बजरंग दल ने आरोप लगाया कि लव जिहाद के जरिए सामाजिक ताने-बाने को बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। महिलाओं के साथ बढ़ते शोषण के मामलों पर भी चिंता जताई गई। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी व सार्वजनिक जमीनों पर हो रहे अवैध कब्जों को तुरंत हटाने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि कुछ स्थानों पर संगठित रूप से आपराधिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं, जिससे कानून-व्यवस्था की स्थिति नाजुक बनी हुई है। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली घटनाओं पर रोक लगाने की अपील की गई। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बताया कि संगठित अपराध और लव जिहाद जैसी घटनाओं से आमजन में असुरक्षा का भाव है। हमने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर मांग की है कि दोषियों पर ऐसी कार्रवाई हो जो नजीर बने। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। उनका कहना है कि यदि समय रहते इन गतिविधियों पर अंकुश नहीं लगाया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। ज्ञापन में मांग की गई कि सभी संवेदनशील मामलों की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों को सख्त सजा मिले, जिससे आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ हो सके। इस मौके पर संगठन के जिला पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Source link