नासिक केस के विरोध में बजरंग दल का प्रदर्शन:विदिशा में पुतला दहन, ‘लव जिहाद’ पर सख्त कानून की मांग की




नासिक की एक मल्टीनेशनल कंपनी में कथित यौन उत्पीड़न के मामले को लेकर शनिवार को विदिशा में विरोध प्रदर्शन किया गया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने माधवगंज चौराहे पर ‘लव जिहाद’ के खिलाफ पुतला दहन किया और रैली निकालकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता माधवगंज चौराहे पर एकत्रित हुए और एक सभा का आयोजन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि देश के विभिन्न हिस्सों में इस प्रकार की घटनाएं बढ़ रही हैं। प्रांत सह-संयोजक लोकेन्द्र मालवीय ने इस अवसर पर कहा कि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सरकार को सख्त कानून बनाना चाहिए। विश्व हिंदू परिषद से जुड़े पदाधिकारी चंद्रभान सिंह ने भी समाज से जागरूक होने और ऐसी घटनाओं के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने आरोप लगाया कि युवतियों को नौकरी और अन्य माध्यमों से प्रभावित कर उनके साथ अन्याय किया जा रहा है। उन्होंने इसे एक गंभीर सामाजिक समस्या बताया और कहा कि हिंदू बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, यहां तक कि मल्टीनेशनल कंपनियों में भी। वक्ताओं ने यह भी कहा कि यह प्रदर्शन केवल गुस्सा निकालने के लिए नहीं, बल्कि हिंदुओं को जगाने और एकजुट करने के लिए किया गया है, ताकि भविष्य में हिंदू बहन-बेटियां सुरक्षित रह सकें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *