नेपाल पुलिस ने 4 भारतीय बाइक सवारों को रोका:सीतामढ़ी में ग्रामीणों ने दर्जनों नेपाली वाहन पकड़े, सीमा पर तनाव




सीतामढ़ी के सोनबरसा थाना क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा पर तनाव उत्पन्न हो गया। नेपाल पुलिस ने भारतीय नंबर प्लेट वाली चार बाइकों को रोककर उनकी चाबियां जब्त कर लीं, जिसके बाद सीमावर्ती क्षेत्रों में आक्रोश फैल गया। बाइकों की चाबियां छीनी, वाहन जब्त घटना इंदरवा गांव के पास हुई, जहां जितेंद्र यादव, मनोज पासवान, नवल राय और संजय राय अपनी बाइकों से खेत की ओर जा रहे थे। नेपाल के सर्लाही के सखुआवा क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका और पास या अनुमति पत्र दिखाने को कहा। कागजात न दिखाने पर नेपाली पुलिस ने उनकी बाइकों की चाबियां छीन लीं और वाहनों को कब्जे में ले लिया। इस घटना की खबर भारतीय सीमा क्षेत्र में फैलते ही स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। जवाबी कार्रवाई में ग्रामीणों ने भी भारतीय सीमा में करीब दो दर्जन नेपाली नंबर प्लेट वाली बाइकों को रोक लिया। इससे दोनों ओर सैकड़ों लोग जमा हो गए और स्थिति और अधिक तनावपूर्ण हो गई। अचानक पास या अनुमति की मांग गलत ग्रामीणों का कहना है कि उनकी सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि नेपाल के सखुआवा, नोकईलवा, परसा और पिपरा इलाकों में है, जहां वे वर्षों से खेती करते आ रहे हैं। उनका आरोप है कि अचानक पास या अनुमति की मांग करना उनके लिए परेशानी का सबब बन गया है और इससे दोनों देशों के सीमावर्ती लोगों के संबंध प्रभावित हो रहे हैं। सुरक्षा बलों ने लोगों को शांत कराया मामले की गंभीरता को देखते हुए सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 51वीं बटालियन और स्थानीय पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। नेपाल की ओर से सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) के जवान और अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद थे। दोनों देशों के सुरक्षा बलों ने संयुक्त प्रयास कर स्थिति को नियंत्रित किया और लोगों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद दोनों देशों के अधिकारियों के बीच वार्ता शुरू हुई। सर्लाही जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद नेपाल पुलिस ने भारतीय बाइक को छोड़ दिया। इसके साथ ही भारतीय ग्रामीणों ने भी नेपाली वाहनों को वापस कर दिया, जिसके बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो हाल के दिनों में सीमा पर सख्ती बढ़ी
स्थानीय लोगों का कहना है कि हाल के दिनों में नेपाल में भारतीय वाहनों और नागरिकों को लेकर सख्ती बढ़ी है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि सीमा पर शांति और आपसी समन्वय बनाए रखना दोनों देशों की प्राथमिकता है। इधर, सोनबरसा थानाध्यक्ष का कहना है कि मामला शांत करवा दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *