फतेहपुर में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 3 घायल:दो की हालत गंभीर, सीकर रेफर, कायमसर गांव के पास हुआ हादसा




फतेहपुर क्षेत्र के कायमसर गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन युवक घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घायलों को धानुका उप जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दो घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सीकर रेफर कर दिया। अस्पताल रिकॉर्ड के अनुसार घायलों में कायमसर निवासी सुमित जांगिड़, मयंक शर्मा और कुशलपुरा चौमू निवासी राहुल शर्मा शामिल हैं। डॉक्टरों ने बताया कि सुमित जांगिड़ और राहुल शर्मा की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए सीकर भेजा गया है। वहीं, मयंक शर्मा का इलाज फतेहपुर में ही जारी है। घटना के संबंध में पुलिस जानकारी जुटा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *