मोहाली में हेरोइन के नशे में युवक गिरफ्तार:डोप टेस्ट भी पॉजिटिव आया, पुलिस से आरोपी बोला- पंचकूला से नशा करने आया हूं




मोहाली की ढकोली पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को हेरोइन के नशे में गिरफ्तार किया है। युवक का डोप टेस्ट पॉजिटिव आया है, जिसके बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।जानकारी के अनुसार, एसआई हरजिंदर सिंह अपनी टीम के साथ मैजेस्टिक पैलेस ढकोली के पास गश्त कर रहे थे। दोपहर करीब 2 बजे एक युवक एक्टिवा स्कूटर पर आता दिखा, जो पुलिस को देखकर अचानक वापस मुड़ने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज युवक ने अपनी पहचान राम चंद उर्फ मुन्ना, निवासी वार्ड नंबर 3, रेलवे गेट के पास ढकोली बताई। उसने स्वीकार किया कि वह नशे का आदी है और पंचकूला से नशा करने आया था। इसके बाद पुलिस उसे सिविल अस्पताल फेज-6 मोहाली ले गई। जहां उसका डोप टेस्ट कराया गया। रिपोर्ट में उसके नशे में होने की पुष्टि हुई। ढकोली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *