शादी का झांसा देकर युवती से 3 साल तक रेप:नवादा में मोहल्ले से शुरू हुआ था प्यार, छापेमारी कर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार




नवादा के कौवाकोल थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक युवती का तीन साल तक यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता के अनुसार, वह और आरोपी युवक एक ही मोहल्ले में रहते थे। युवक ने अपनी पहचान जमुई जिला निवासी मोहम्मद खान बताया था। बातचीत शुरू होने के बाद दोनों ने मोबाइल नंबरों का आदान-प्रदान किया और नियमित रूप से संपर्क में रहे। शादी का दबाव बनाने पर युवक फरार युवक ने युवती से शादी का वादा किया और उसे अपने कमरे पर बुलाकर तीन साल तक लगातार शारीरिक संबंध बनाए। युवती को युवक के वादे पर पूरा भरोसा था कि वह उससे शादी करेगा। युवती ने जब शादी के लिए दबाव बनाना शुरू किया, तो युवक ने उससे बातचीत बंद कर दी और फरार हो गया। खुद को ठगा हुआ महसूस करने पर युवती ने कौवाकोल थाना में लिखित आवेदन देकर यौन शोषण और धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने छापेमारी कर किया गिरफ्तार नवादा के पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। कौवाकोल पुलिस ने छापेमारी कर शुक्रवार को आरोपी मोहम्मद खान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (यौन शोषण), 417 (धोखाधड़ी), 420 (धोखाधड़ी) सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *