संपूर्ण समाधान दिवस में खुटार थाना प्रभारी IPL देखते दिखे:वरिष्ठ अधिकारी सुन रहे थे शिकायतें, मोबाइल पर मैच देखने का वीडियो आया सामने




शाहजहांपुर में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान खुटार थाना प्रभारी के मोबाइल पर आईपीएल मैच देखते हुए एक वीडियो वायरल हुआ है। यह मामला पुवायां तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की है, जहां वरिष्ठ अधिकारी फरियादियों की समस्याएं सुन रहे थे। 52 सेकंड का यह वीडियो रविवार को सामने आया, जिसके बाद लोगों में नाराजगी है। जानकारी के अनुसार, यह मामला शनिवार को पुवायां तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की है। इस दौरान पुवायां सर्किल के विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे, जिनमें खुटार थाना प्रभारी भी शामिल थे। वीडियो में दिख रहा है कि जहां एक ओर मंच पर बैठे आला अधिकारी गंभीरता से फरियादियों की शिकायतें सुन रहे थे, वहीं उनसे कुछ दूरी पर खुटार थाना प्रभारी अपने मोबाइल फोन पर आईपीएल मैच देखने में व्यस्त थे। यह वीडियो किसी ने पीछे से बनाया था। उसमे सामने बैठे कई कर्मचारी भी मोबाइल में बिजी दिख रहे हैं। लेकिन ये स्पष्ट नही है कि वह मोबाइल में जरूरी कार्य कर रहे हैं या बेवजह मोबाइल देखकर समय बिता रहे हैं। क्योंकि उनके मोबाइल का स्क्रिन वायरल वीडियो में नही दिख रहा है।

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने पुलिस के रवैये पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जब नियमों का पालन कराने वाली पुलिस खुद संपूर्ण समाधान दिवस जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम में लापरवाही बरतेंगे, तो समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण समाधान कैसे होगा। इस मामले में जब सीओ पुवायां से उनके सीयूजी नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। वहीं, वीडियो में मैच देखते दिख रहे खुटार थाना प्रभारी से उनका पक्ष जानने के लिए संपर्क किया गया तो उन्होंने भी सीयूजी नंबर पर कॉल काट दी। एसपी ग्रामीण दीक्षा भवरे ने बताया कि उन्हें वायरल वीडियो की जानकारी नहीं है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *