कपूरथला में तेज रफ्तार बस का टायर फटा:बेकाबू होकर पेड़ से टकराई, 12 यात्री घायल; मुकंदपुर से फगवाड़ा जा रही थी




कपूरथला जिले में फगवाड़ा के पास गांव दुसांझ कलां में एक बस का टायर फटने से बड़ा हादसा हो गया। बस अनियंत्रित होकर खेतों में लगे एक पेड़ से जा टकराई, जिससे बस में सवार 12 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें अन्य अस्पतालों में रेफर किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अचानक टायर फटने से हुआ हादसा प्रत्यक्षदर्शी सरबजीत सिंह ने बताया कि वह अपने खेतों में बैठे थे, तभी दुसांझ कलां से फगवाड़ा जा रही बस का अचानक टायर फट गया। बस तेज रफ्तार में होने के कारण अनियंत्रित होकर खेतों की ओर चली गई और पेड़ से टकरा गई। इस टक्कर से बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। मुकंदपुर से सवारियां लेकर फगवाड़ा जा रही थी बस पुलिस अधिकारी अमनदीप सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि चौहान बस मुकंदपुर से सवारियां लेकर फगवाड़ा की ओर जा रही थी। गांव बेरका के पास बस का टायर पंचर हो गया, जिसके कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि बस में बुजुर्ग और बच्चे भी सवार थे, जो इस दुर्घटना में घायल हुए हैं। पुलिस टीम मामले की जांच में जुट गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *