चंडीगढ़ में 14 अफसरों के ट्रांसफर:अविकेश गुप्ता को RLA की जिम्मेदारी, नीतीश सिंगला को सर्वाधिक 8 विभागों का प्रभार




चंडीगढ़ प्रशासन में बड़ा फेरबदल हुआ है।14 अफसरों को विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल का उद्देश्य शासन व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाना है। कई अफसरों को एक से अधिक विभागों का प्रभार दिया गया है। नीतीश सिंगला को सर्वाधिक आठ विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब जानिए किस अधिकारी के पास कौन सी जिम्मेदारी नीतीश सिंगला (PCS) निदेशक स्कूल शिक्षा, क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी, संयुक्त सचिव रोजगार, संयुक्त सचिव श्रम, परियोजना निदेशक एडुसिटी, सचिव राज्य परिवहन प्राधिकरण, निदेशक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी एवं नवीकरणीय ऊर्जा तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी, CREST। अविकेश गुप्ता (PCS) पंजीकरण एवं लाइसेंसिंग प्राधिकरण (RLA), निदेशक परिवहन-सह-मंडलीय प्रबंधक CTU, संयुक्त सचिव परिवहन, संयुक्त सचिव संपदा (Estेट्स), निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी, संयुक्त सचिव शहरी नियोजन एवं मेट्रो तथा संयुक्त सचिव आवास। राजीव तिवारी (DC FA) निदेशक जनसंपर्क, सदस्य सचिव चंडीगढ़ सेवा का अधिकार आयोग, कृषि गणना अधिकारी, नोडल अधिकारी राज्य कृषि विपणन बोर्ड, सहायक सचिव राज्य कृषि विपणन बोर्ड, सहायक सचिव कृषि व निदेशक आतिथ्य। श्री प्रधुमन सिंह (HCS) अतिरिक्त आबकारी एवं कराधान आयुक्त-सह-संग्राहक (आबकारी), निदेशक उद्योग, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, संयुक्त सचिव उद्योग, सचिव रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (RERA) तथा सहायक संपदा अधिकारी-III। सौरभ कुमार अरोड़ा (PCS) इन्हें छह पद दिए गए हैं। जिनमें निदेशक खेल, संयुक्त सचिव आबकारी एवं कराधान, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी, निदेशक आयुष, परियोजना निदेशक बेअंत सिंह मेमोरियल तथा सचिव चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड। पालिका अरोड़ा (PCS) निदेशक तकनीकी शिक्षा, नियंत्रक-सह-संयुक्त सचिव मुद्रण एवं लेखन सामग्री, संयुक्त सचिव सहकारिता, संयुक्त रजिस्ट्रार सहकारी समितियां, मिशन निदेशक कौशल विकास तथा संयुक्त निदेशक (प्रशासन), GMCH। नवीन (DANICS) निदेशक कृषि, कृषि गणना आयुक्त, निदेशक पशुपालन एवं मत्स्य पालन, निदेशक पर्यटन, निदेशक सांस्कृतिक मामले तथा मुख्य महाप्रबंधक CITCO। अमित कुमार (DANICS) अतिरिक्त सचिव समन्वय, अतिरिक्त सचिव गृह/प्रोटोकॉल (जेल सहित), अतिरिक्त सचिव पर्यावरण एवं वन, अतिरिक्त सचिव कार्मिक तथा अतिरिक्त सचिव तकनीकी शिक्षा। राधिका सिंह (HCS) निदेशक उच्च शिक्षा, निदेशक समाज कल्याण, प्रबंध निदेशक चंडीगढ़ SC, BC एवं अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम, प्रबंध निदेशक बाल एवं महिला विकास निगम तथा सचिव (पदेन) चंडीगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग। अखिल कुमार (DANICS) उन्हें चार जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं: अतिरिक्त सचिव स्थापना, यूटी सचिवालय, अतिरिक्त सचिव आवास आवंटन समिति, निदेशक खाद्य एवं आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले तथा कानूनी माप विज्ञान, और अतिरिक्त सचिव खाद्य एवं आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले। खुशप्रीत कौर (DANICS) सहायक संपदा अधिकारी-II, उप-मंडलीय मजिस्ट्रेट (मध्य), भूमि अधिग्रहण अधिकारी तथा प्रशासक बाजार समिति। बलबीर राज सिंह (PCS) संयुक्त आईजी जेल, अधीक्षक मॉडल जेल तथा संयुक्त आयुक्त, नगर निगम। डॉ. इंदरजीत (HCS) संयुक्त आयुक्त, नगर निगम तथा अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड। पवित्र सिंह (PCS) उप-मंडलीय मजिस्ट्रेट (पूर्व) तथा सहायक संपदा अधिकारी-I।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *