'दूषित पानी से लोग गंभीर बीमारी से हो रहे पीड़ित':इंदौर में नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने कहा- वंदे मातरम विवाद में समय पर कार्रवाई हो




मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार मंगलवार को इंदौर पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उमंग सिंघार ने कई अहम मुद्दों पर अपनी बात रखी। वंदे मातरम गाने को लेकर उन्होंने कहा कि जब भी इस प्रकार की कोई घटना होती है, तो संबंधित पार्टी को समय पर उचित कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि सामाजिक सौहार्द बना रहे। बता दें, सिंघार पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के निवास पर भी पहुंचे और उनकी पत्नी के निधन पर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। कई स्थानों से सैंपल फेल, फिर भी सुधार नहीं भागीरथपुरा क्षेत्र में जल प्रदूषण के मामले को लेकर उन्होंने सरकार पर सवाल खड़े किए। सिंघार ने कहा कि पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की रिपोर्ट में कई स्थानों के सैंपल फेल पाए गए हैं। इसके बावजूद स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि दूषित पानी पीने के कारण इंदौर के कई लोग गंभीर बीमारियों, यहां तक कि कैंसर जैसी बीमारी से भी पीड़ित हो रहे हैं, ऐसे में शहरवासियों को जागरूक होने की आवश्यकता है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने इस मुद्दे को विधानसभा में उठाया है और समय-समय पर उठाती रहेगी। उन्होंने सवाल किया कि जब इतने गंभीर तथ्य सामने आ चुके हैं, तो सरकार अब तक ठोस कदम क्यों नहीं उठा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *