जमीन विवाद में युवक ने पुलिस से की बदसलूकी:वीडियो सामने आने के बाद FIR, SC/ST एक्ट में केस दर्ज




विदिशा जिले के पठारी थाना क्षेत्र के ग्राम कांकलखेड़ी में जमीन विवाद के दौरान एक युवक द्वारा पुलिस टीम से बदसलूकी का मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार, गांव में जमीन को सालाना ठेके पर लेने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस की एफआरवी टीम मौके पर पहुंची और विवाद शांत कराने का प्रयास किया। विवाद के दौरान आकाश कुर्मी नामक युवक पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने लगा। वायरल वीडियो में वह पुलिस जवानों को गाड़ी से नीचे उतरने की धमकी देते हुए गाली-गलौज करता दिख रहा है। स्थिति बिगड़ती देख जब पुलिस टीम वहां से निकलने लगी, तो आरोपी युवक गुस्से में ट्रैक्टर लेकर पुलिस वाहन के पीछे लग गया। एफआईआर दर्ज कर हिरासत में लिया
बताया गया कि फरियादिया अंगूरी बाई पिता नाथूया सेहरिया और आरोपी आकाश कुर्मी के बीच जमीन को सालाना ठेके पर लेने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान आरोपी ने फरियादिया के साथ भी अभद्रता की। मामले का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। फरियादी प्रकाश पिता मोहनलाल सेहरिया की रिपोर्ट पर थाना पठारी में आरोपी आकाश कुर्मी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 48/26 दर्ज किया गया है। आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296(ए), 115(2), 351(3), 119(1) के साथ ही एससी/एसटी एक्ट के तहत प्रकरण कायम किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। यह घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *