जयपुर-रेवाड़ी रूट की 18 ट्रेनें प्रभावित:9-10 मई को कई ट्रेनें आंशिक रद्द और बदले रूट से चलेंगी कई गाड़ियां




जयपुर रेवाड़ी रूट पर रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास (आरयूबी) लॉन्चिंग का काम किया जा रहा है। इस दौरान जयपुर-रेवाड़ी के बीच चलने वाली पैसेंजर और लंबी दूरी की कई ट्रेनें अपने तय समय और रूट पर नहीं चलेंगी। इस काम के चलते 9 मई और 10 मई को इस रूट से गुजरने वाली 18 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया- जयपुर मंडल के जयपुर-रेवाड़ी रेलखंड पर खैरथल-पड़ीसल और पड़ीसल-अलवर के बीच आरयूबी लॉन्चिंग का काम किया जा रहा है। इस काम के चलते 9 मई और 10 मई को 2 ट्रेनें आंशिक रद्द रहेंगी, जबकि 11 से ज्यादा ट्रेनों को बदले हुए रूट से चलाया जाएगा। ऐसे में यात्रियों को सलाह दी जाती है कि यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक करें।
ये ट्रेनें आंशिक रद्द रहेंगी
10 मई को जयपुर-रेवाड़ी स्पेशल (09635) जयपुर से चलकर केवल अलवर तक ही जाएगी। यानी अलवर से रेवाड़ी के बीच यह ट्रेन आंशिक रद्द रहेगी।
इसी तरह रेवाड़ी-जयपुर स्पेशल (09636) रेवाड़ी की जगह अलवर से शुरू होगी, जिससे रेवाड़ी से अलवर के बीच यह ट्रेन नहीं चलेगी।
इन ट्रेनों को बदले हुए रूट से चलाया जाएगा
9 और 10 मई को कई लंबी दूरी की ट्रेनें अपने तय रूट जयपुर-अलवर-रेवाड़ी की बजाय दूसरे रास्तों से चलाई जाएंगी इन बदलावों के कारण जयपुर और अलवर रूट के यात्रियों पर खास असर पड़ेगा, क्योंकि कई ट्रेनें इन स्टेशनों को स्किप करेंगी।
इन ट्रेनों को रीशेड्यूल किया गया है
10 मई को दिल्ली सराय-जयपुर (12986) करीब 40 मिनट, अजमेर-नई दिल्ली शताब्दी (12016) 15 मिनट और शकूरबस्ती-जैसलमेर (12249) 30 मिनट देरी से चलेंगी।
वहीं मथुरा-भिवानी (14726) 3 घंटे 10 मिनट और अजमेर-जम्मूतवी (12413) 1 घंटे 30 मिनट देरी से अपने प्रारंभिक स्टेशन से रवाना होंगी।
इस पूरे काम के दौरान रेलवे ट्रैक ब्लॉक लिया जाएगा, इसलिए यात्रियों को सलाह है कि घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक करें, ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *