जालंधर में ट्रैवल कंपनी के कर्मचारी से लाखों की लूट:2 बदमाश पैदल, एक एक्टिवा पर आया; वारदात के बाद कैश से भरा बैग छीनकर फरार




जालंधर के घनी आबादी वाले क्षेत्र मोहल्ला बाग बाहरियां में बुधवार देर शाम तीन लुटेरों ने एक ट्रैवल कंपनी के कर्मचारी को निशाना बनाया। लुटेरे करीब डेढ़ लाख रुपये (संभावित राशि अधिक) लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। घटना हरनामदास पुरा के पास स्थित मोहल्ला बाग बाहरियां की है, जहां लुटेरों ने सरेआम वारदात को अंजाम दिया। टूर एंड ट्रैवल कंपनी में काम करता है युवक जानकारी के अनुसार, लुटेरों ने राज टूर एंड ट्रैवल कंपनी के एक कर्मचारी को अपना शिकार बनाया। बताया जा रहा है कि कर्मचारी दफ्तर के काम से नकदी लेकर जा रहा था, तभी लुटेरों ने उसे घेर लिया और रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। पीडि़त की अभी पहचान नहीं हो पाई है। ज्यादा हो सकती है लूट की राशि
शुरुआती जांच में ट्रैवल कंपनी के संचालक उपेंद्र राजदान ने करीब 1.5 लाख रुपये की लूट होने की बात कही है। हालांकि, स्थानीय चर्चाओं के अनुसार लूट की गई राशि इससे कहीं ज्यादा हो सकती है। पुलिस असली रकम का पता लगाने में जुटी है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की वारदात को अंजाम देने वाले लुटेरों की संख्या तीन थी। इनमें से दो लुटेरे पैदल आए थे, जबकि उनका तीसरा साथी एक्टिवा पर सवार था। वारदात के बाद तीनों तेजी से गलियों के रास्ते फरार हो गए। पुलिस ने CCTV कैमरों की फुटेज कब्जे में ली घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के रास्तों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज कब्जे में ले ली है। पुलिस का कहना है कि संदिग्धों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *