पठानकोट में युवक की मौत:परिवार ने दूसरे व्यक्ति पर लगाए धमकाने के आरोप, कहा- जहरीली चीज निगलकर दी जान




पठानकोट में 38 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान रघुनाथ कॉलोनी निवासी गौरव महाजन के तौर पर हुई है। परिवार का आरोप है कि युवक ने किसी व्यक्ति की धमकियों से तंग आकर जहरीली चीज निगल कर जान दी है। पुलिस ने मृतक की पत्नी सुमन महाजन की शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू की है। पुलिस का कहना है कि मृतक के मोबाइल की जांच की जा रही है। जांच में जो सामने आएगा उस प्रकार की कार्रवाई की जाएगी। गौरव का किसी के साथ था पैसों का लेनदेन रघुनाथ कॉलोनी निवासी गौरव महाजन गांव भरोली में मोबाइल रिपेयर का काम करता था। परिवार के मुताबिक गौरव का किसी के साथ पैसों का लेनदेन था। मौसेरे भाई साहिल ने बताया कि उक्त व्यक्ति उसे फोन पर लगातार धमका रहा था। जिसके चलते गौरव डिप्रैशन में था। रात को भी कोई उसे घर पर मिलने आया। गौरव ने घर के बाहर उससे मुलाकात की और अंदर आकर काफी परेशान दिखा। उसने परिवार से कुछ खास बात नहीं की और सो गया। सुबह रोजाना की तरह दुकान पर गया पर थोड़ी ही देर में वापिस आ गया। अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और अस्पताल ले जाते ही उसने दम तोड़ दिया। मां बोली-फोन पर कोई निकाल रहा था गालियां गौरव महाजन की माता ने बताया कि गौरव 2 दिन से डिप्रेशन में था। कोई फोन पर उसे गालियां दे रहा था। सुबह जब वो दुकान से घर आया तो बताया कि उसका पेट खराब है। अचानक उसे उल्टियां शुरू हो गईं। अस्पताल लाते वक्त उसने बताया कि उसका किसी के साथ पैसों का लेन देन है। माता ने कहा कि पुलिस इस मामले की जांच कर कार्रवाई करे। पुलिस करेगी गहनता से जांच
थाना 1 प्रभारी हरप्रीत कौर ने कहा कि पुलिस को मृतक की पत्नी ने शिकायत दी है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जांच में जो फैक्ट्स सामने आएंगे उसी प्रकार की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *