बरनाला में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार:देसी पिस्तौल और 315 बोर कारतूस बरामद, आरोपी पर आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज




बरनाला पुलिस ने जिले में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नियमित गश्त के दौरान संदिग्ध युवक के पास से एक अवैध देसी पिस्तौल (कट्टा) और 315 बोर का जिंदा कारतूस बरामद किया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस स्टेशन सदर बरनाला के एसएचओ जगजीत सिंह ने बताया कि पुलिस टीम इलाके में गश्त कर रही थी। गांव ठीकरिवाल के पास सड़क किनारे एक युवक आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को देखकर युवक घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा। युवक की संदिग्ध हरकतों पर शक होने पर पुलिस कर्मचारियों ने उसे तुरंत घेरकर काबू कर लिया। कारतूस पर मिले कुछ निशान पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान हरविंदर सिंह उर्फ सनी निवासी ओलख पत्ती, ठीकरीवाल के रूप में बताई। तलाशी के दौरान, उसकी लोअर की बाईं जेब से एक देसी पिस्तौल बरामद हुई। हथियार की जांच करने पर उसकी बैरल के अंदर से 315 बोर का एक जिंदा कारतूस भी मिला। कारतूस पर कुछ निशान और अंक भी अंकित थे। अवैध हथियार मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी यह हथियार कहां से लाया था और इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार गश्त और चेकिंग अभियान जारी रहेगा और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *