बुरहानपुर में संयुक्त शिक्षा मोर्चा की रविवार दोपहर कृषि उपज मंडी में बैठक हुई। यह बैठक आगामी प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम की रणनीति बनाने के लिए आयोजित की गई थी। इसमें मोर्चा के प्रांतीय संयोजक ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित, अखिल भारतीय उर्दू शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अशफाक खान, अजेक्स के राजेश साल्वे, नेशनल मूवमेंट ऑफ ओल्ड पेंशन स्कीम के जिलाध्यक्ष अनिल बाविस्कर, जिला संयोजक बृजेश राठौर, ट्राईबल वेलफेयर के शैलेंद्र साठे, उर्दू शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सैयद शहजाद अली, नेशनल मूवमेंट के महासचिव अनिल सातव, अपेक्स के नईम उररहमान और मंडी कर्मचारी महासंघ के सदानंद कापसे सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। 8 अप्रैल को जिला स्तर पर वाहन रैली
बैठक में मुख्य रूप से शिक्षक पात्रता परीक्षा और प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता के संबंध में चर्चा की गई। शिक्षकों ने शिक्षक पात्रता परीक्षा का विरोध करते हुए कहा कि शिक्षा अधिनियम 2009 को वापस लिया जाना चाहिए और प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता लागू की जानी चाहिए। मोर्चा ने प्रदेश द्वारा निर्देशित आंदोलन के संबंध में तैयारी की। इसके तहत, 8 अप्रैल को जिला स्तर पर वाहन रैली निकालकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके बाद, 11 अप्रैल को ब्लॉक स्तर पर ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित होगा। अंत में, 18 अप्रैल को भोपाल के जंबूरी पार्क मैदान में प्रदेशभर से शिक्षक-शिक्षिकाएं शिक्षक पात्रता परीक्षा का विरोध करने के लिए एकत्रित होंगे। बैठक में सभी ने शिक्षक पात्रता निर्णय के विरोध में नारे लगाए।
Source link