बेगूसराय के एक ही घर में तीसरी बार चोरी:15 लाख के जेवर ले भागे चोर, पड़ोसी का गेट बाहर से बंद कर दिया




बेगूसराय के तेयाय ओपी क्षेत्र के रघुनंदनपुर गांव में चोरों ने एक ही घर को तीसरी बार निशाना बनाया है। रात में चोरों ने स्वर्गीय नंदनारायण चौधरी के बंद घर का ताला तोड़कर लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। वार्ड नंबर- 9 स्थित इस घर के सदस्य बाहर रहते हैं। गृहस्वामी के एक बेटे अमरेन्द्र कुमार दिल्ली में और दूसरे बेटे धर्मेंद्र कुमार रांची में नौकरी करते हैं, जबकि उनकी मां पटना में रहती हैं। घर को सूना पाकर चोरों ने मुख्य द्वार का ताला कटर से काट दिया। घर में प्रवेश करने के बाद चोरों ने एक-एक कर सभी कमरों के ताले तोड़े। परिजनों के मुताबिक चोरों ने गोदरेज अलमारी का कब्जा उखाड़ दिया और उसमें रखे करीब 10 भरी सोने के जेवर, 20 भरी चांदी के जेवर और कीमती कपड़े समेट कर चंपत हो गए। चोरी गई संपत्ति की कुल कीमत 20 लाख से अधिक आंकी जा रही है। चोरों ने इस वारदात को बेहद शातिराना अंदाज में अंजाम दिया। घर के अगले हिस्से में सुबोध कुमार सिन्हा किराए पर साइबर कैफे चलाते हैं। गल्ले से 1500 रुपया चोरी चोरों ने सुबोध के साइबर कैफे के गल्ले से 1500 रुपया चोरी किए, लेकिन पकड़े जाने के डर से उन्होंने बगल में स्थित सुबोध के अपने घर के मुख्य द्वार की कुंडी बाहर से लगा दी। सुबह में जगने पर गेट नहीं खुला तो उन्होंने हल्ला मचाया। इसके बाद आसपास के लोग जुटे और गेट खोलकर बाहर निकाला। इसके बाद चोरी का पता चला। सुबोध कुमार सिन्हा ने बताया कि रात करीब 10:45 बजे हम दुकान और घर को ताला लगाकर सोने गए था। सुबह जब दुकान खोलने आया तो देखा कि ताले टूटे हुए हैं। चोरों ने मेरे घर की कुंडी बाहर से बंद कर दी थी, जिससे हम बाहर नहीं निकल सकें। गांव में बुधवार की रात तीन घरों को निशाना बनाने की कोशिश हुई, लेकिन सूना होने के कारण नंदनारायण चौधरी के घर में वे सफल रहे। 15 दिनों के भीतर चोरी की यह तीसरी घटना घटना से ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि रघुनंदनपुर गांव में पिछले 15 दिनों के भीतर चोरी की यह तीसरी घटना है। इससे पहले 14 अप्रैल को भी गांव के दो घरों में चोरी का प्रयास हुआ था। पुलिस की रात्रि गश्ती केवल कागजों तक सीमित है, जिसका फायदा उठाकर अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद तेयाय ओपी प्रभारी कुमारी निकिता भारती ने मामले की जानकारी ली। प्रभारी का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है और परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, ग्रामीण इस बात से संतुष्ट नहीं हैं, क्योंकि पहले हुई चोरियों में भी अब तक कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *