हरदा में सर्व ब्राह्मण समाज संगठन की महिला इकाई ने मंगलवार को पांच दिवसीय परशुराम जन्मोत्सव के तहत एक टैलेंट शो का आयोजन किया। स्थानीय बाविसा ब्राह्मण समाज धर्मशाला में दोपहर 3 बजे से आयोजित इस कार्यक्रम में 13 वर्ष तक के बालक-बालिकाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य कार्यकारिणी के पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई। महिला अध्यक्ष विनीता राजोरिया ने स्वागत उद्बोधन दिया, जबकि सचिव अदिति गुरु ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। इस दौरान बच्चों ने गायन, वादन, नृत्य और मिमिक्री जैसी विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर पुरस्कार भी वितरित किए गए। महिला संगठन ने कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ महिला सदस्यों का सम्मान कर उनका आशीर्वाद लिया। प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में टिमरनी से गीता गद्रे, उपप्राचार्य निशा तिवारी और स्वाति जपे शामिल थीं। कार्यक्रम का संचालन अश्लेषा शुक्ला ने किया और अंत में अदिति गुरु ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे उपस्थित रहे। टैलेंट शो में 1 से 6 वर्ष आयु वर्ग के नृत्य प्रतियोगिता में वैदिक शर्मा ने प्रथम, अद्विक शर्मा ने द्वितीय और गौरांश तिवारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी आयु वर्ग की गायन प्रतियोगिता में शिवाय शुक्ला प्रथम, अनायका शर्मा द्वितीय और अवन्या पंडित तृतीय स्थान पर रहीं। 7 से 13 वर्ष आयु वर्ग की नृत्य प्रतियोगिता में आदित्री शर्मा ने पहला, स्वस्तिका शर्मा ने दूसरा और काव्यांश जैसानी ने तीसरा स्थान हासिल किया। वादन प्रतियोगिता में आरंभ भट्ट ने प्रथम, वत्सल पाराशर ने द्वितीय और अदम्य शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऐतिहासिक एवं धार्मिक किरदारों पर आधारित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें 1 से 6 वर्ष आयु वर्ग में शिवाय शुक्ला प्रथम, शिवायु त्यागी द्वितीय और अनायका शर्मा तृतीय रहे। वहीं, 7 से 13 वर्ष आयु वर्ग में शिवांसी तिवारी ने पहला, लक्ष्य शुक्ला ने दूसरा और पूर्णिमा डाले ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। देखिए तस्वीरें…
Source link