हाईस्कूल रिजल्ट में गिरावट, हायर सेकेंडरी में मामूली बढ़त:सतना के उत्कृष्ट विद्यालय के 3 छात्र स्टेट मेरिट में, नागौद की डॉली पुरवार का दूसरा स्थान




माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल ने बुधवार को शिक्षण सत्र 2025-26 की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए। सतना जिले में हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम में लगभग एक अंक की गिरावट दर्ज की गई, जबकि हायर सेकेंडरी में मामूली बढ़त हुई। जिले के उत्कृष्ट विद्यालय व्यंकट क्रमांक एक के तीन छात्रों ने स्टेट मेरिट में स्थान बनाया है। कक्षा 10वीं में 63.88 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल रहे। वहीं, कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 73.21 प्रतिशत दर्ज किया गया। टॉप 10 में सतना की बेटी का सातवां स्थान
स्टेट मेरिट में उत्कृष्ट विद्यालय व्यंकट क्रमांक एक की छात्रा प्राची कुशवाहा ने कक्षा 10वीं में सातवां स्थान प्राप्त किया है। प्राची डॉक्टर बनकर मेडिकल क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहती हैं। उनके पिता शिवदयाल कुशवाहा गुजरात में मजदूरी करते हैं। प्राची ने अपनी सफलता का श्रेय स्कूल के प्राचार्य कमलेश सिंह और शिक्षक रामानुज पाठक को दिया। 12वीं में अमन गुप्ता ने नौवां स्थान हासिल किया
कक्षा 12वीं में नमन सिंह और अमन गुप्ता ने संयुक्त रूप से नौवां स्थान हासिल किया है। दोनों छात्र गणित विषय से पढ़ाई कर रहे हैं। अमन गुप्ता के पिता निजी क्षेत्र में कार्यरत हैं। अमन सिविल सर्विसेज में जाना चाहते हैं। अमन गुप्ता ने बताया कि उन्होंने स्कूल के साथ-साथ घर पर भी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने भौतिकी (फिजिक्स) के अलावा किसी अन्य विषय के लिए कोई कोचिंग नहीं ली। अमन ने अपनी सफलता में यू-ट्यूब और सेल्फ-स्टडी को महत्वपूर्ण बताया। उन्हें मीडिया के माध्यम से पता चला कि उन्होंने स्टेट मेरिट में स्थान प्राप्त किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *