ANM ने वेतन के लिए रिश्वत मांगने का लगाया आरोप:समस्तीपुर में कहा- लिपिक हर महीने पांच हजार की मांग करते, कार्रवाई हो




समस्तीपुर में एक एएनएम ने वेतन के भुगतान के लिए रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। एएनएम ने इस संबंध में बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा मिश्रा से गुहार लगाई है। एएनएम कंचन कुमारी का आरोप है कि उनके लिपिक राजीव कुमार हर महीने वेतन देने के बदले उनसे तीन से पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगते हैं। रिश्वत देने पर ही उन्हें वेतन मिलता है, अन्यथा नहीं। मुजफ्फरपुर की रहने वाली कंचन कुमारी मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के राजाजान उप स्वास्थ्य केंद्र में साल 2020 से एएनएम के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि यह सिलसिला लंबे समय से चल रहा है। जिलाधिकारी और सिविल सर्जन को लिखित शिकायत दी थी इस मामले को लेकर कंचन कुमारी ने 19 मई 2025 को जिलाधिकारी और सिविल सर्जन को लिखित शिकायत दी थी। उनकी शिकायत के बाद एक जांच टीम भी गठित की गई थी और रिपोर्ट भी सौंपी गई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। कार्रवाई न होने से परेशान होकर, एएनएम कंचन कुमारी ने समस्तीपुर के सर्किट हाउस पहुंचकर बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा मिश्रा से मुलाकात की और मौखिक शिकायत दर्ज कराई। अध्यक्ष अप्सरा मिश्रा ने उनकी शिकायत सुनी और उन्हें आयोग में एक लिखित आवेदन देने का निर्देश दिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कराई जाएगी और यदि आरोप सत्य पाए जाते हैं, तो लिपिक के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित एएनएम ने बताई कि उनके सास को कैंसर हो गया है जिस कारण यह घूस की रकम नहीं दे पा रही है। और उनका वेतन तीन-चार महीने से बंद है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *