BRA बिहार यूनिवर्सिटी में मशाल जुलूस निकालकर जताया विरोध:दो सूत्री मांगों पर छात्र राजद का धरना तीसरे दिन भी जारी, विवि प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी




मुजफ्फरपुर स्थित BRA बिहार यूनिवर्सिटी में आज छात्रों ने मशाल जुलूस निकाला। छात्र हितों को लेकर छात्र राजद के बैनर तले चल रहा अनिश्चितकालीन अनशन शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। विश्वविद्यालय परिसर स्थित धरना स्थल पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं डटे रहे और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। इस आंदोलन का नेतृत्व छात्र राजद नेता चंदन यादव कर रहे हैं। देखिए मशाल जुलूस की तस्वीरें…
मशाल जुलूस निकालकर जताया विरोध आंदोलन के तीसरे दिन छात्रों ने देर शाम विश्वविद्यालय परिसर में एलएस कॉलेज गेट से यूनिवर्सिटी तक मशाल जुलूस निकालकर अपना विरोध जताया। इस दौरान छात्रों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और जल्द से जल्द मांगों को पूरा करने की मांग की।
पीएचडी नामांकन प्रक्रिया पर उठाए सवाल छात्र राजद ने पीएटी परीक्षा 2023-24 के परिणाम जारी होने के बाद 2 अप्रैल से 10 अप्रैल तक पुनः पीएचडी नामांकन के लिए आवेदन पोर्टल खोलने पर कड़ी आपत्ति जताई है। संगठन का कहना है कि यह विश्वविद्यालय के नियम-परिनियम के विरुद्ध है और इसे तत्काल प्रभाव से रोका जाना चाहिए। पीजी में अवैध शुल्क वसूली का आरोप
छात्रों ने शिक्षा विभाग के संकल्प संख्या 1457 (24 जुलाई 2015) का हवाला देते हुए कहा कि एससी, एसटी और सभी वर्ग की महिलाओं से पीजी में कोई शुल्क नहीं लिया जाना चाहिए। इसके बावजूद विभागों और महाविद्यालयों द्वारा शुल्क वसूली जारी है, जो नियमों के खिलाफ है। मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी
छात्र राजद नेताओं ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी दोनों मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक अनशन और आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर छात्र हित में निर्णय लेने की मांग की है। बता दें कि छात्र नेता चंदन यादव के नेतृत्व में आयोजित अनिश्चतकालीन अनशन कार्यक्रम के समर्थन में मीनापुर के पूर्व विधायक मुन्ना यादव, सकरा के पूर्व विधायक लालबाबू राम, तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के राजद प्रत्याशी गोपी किशन, राजद नेता प्रभात किरण के साथ कई नेता समर्थन के लिए पहुंचे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *