जयपुर जिला क्रिकेट संघ (JDCA) में संगठनात्मक बदलाव के तहत एडहॉक कमेटी के नव नियुक्त कन्वीनर राजेश कुमार ताम्बी ने शनिवार को आधिकारिक रूप से कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने केएल सैनी स्टेडियम में पूर्व कन्वीनर सुरेश शर्मा से चार्ज लिया।
.
सुविधाएं बेहतर करने पर जोर
इस दौरान ताम्बी ने संगठन को और मजबूत करने और क्रिकेट गतिविधियों को और बेहतर बनाने की बात कही। कमेटी के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि नए कन्वीनर के नेतृत्व में जयपुर जिला क्रिकेट संघ में बेहतर समन्वय और सक्रियता देखने को मिलेगी, जिससे स्थानीय खिलाड़ियों को भी अधिक अवसर मिल सकेंगे।
कार्यभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान एडहॉक कमेटी के सदस्य भी मौजूद रहे।
ये रहे मौजूद
कार्यभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान एडहॉक कमेटी के सदस्य भी मौजूद रहे। इनमें आनंद सिंह राठौड़, महेश सैनी, रोहित झालानी और मेघराज यादव शामिल रहे। सभी पदाधिकारियों ने राजेश ताम्बी का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।