अनूपपुर में बोलेरो पलटी, पुल से टकराकर तीन महिलाएं गंभीर:अमरकंटक-शहडोल मार्ग पर हादसा; लालपुर विश्वविद्यालय की ओर जा रहे थे घायल




अनूपपुर जिले के अमरकंटक थाना क्षेत्र में शनिवार शाम 5 बजे एक तेज रफ्तार बोलेरो बेकाबू होकर पुल की दीवार से टकराकर पलट गई। इस हादसे में वाहन में सवार तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। दुर्घटना अमरकंटक-शहडोल मार्ग पर भुंडाकोना के पास हुई है। राजेंद्रग्राम स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती, गंभीर घायल महिलाएं रेफर हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने घायलों को वाहन से बाहर निकाला और तत्काल राजेंद्रग्राम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद महिलाओं की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए अन्य अस्पताल रेफर कर दिया गया है। लालपुर विश्वविद्यालय की ओर जा रहे थे जानकारी के अनुसार, बोलेरो वाहन अमरकंटक से लालपुर विश्वविद्यालय की ओर जा रहा था, तभी चालक का नियंत्रण बिगड़ने से यह हादसा हुआ। दुर्घटनाग्रस्त वाहन राजेंद्रग्राम क्षेत्र का बताया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस ने बोलेरो को सड़क से हटवाया घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बोलेरो को सड़क से हटवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने वाहन चालकों को नियंत्रित गति में वाहन चलाने की हिदायत दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *