आजमगढ़ में जानलेवा हमला करने वाला मुठभेड़ में गिरफ्तार:शनिवार की शाम प्रेम संबंधों में मारी थी युवक को गोली, गैंगस्टर पर दर्द हैं 14 मुकदमे




आजमगढ़ के फूलपुर थाना क्षेत्र में युवक को गोली मारने वाले आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे फूलपुर थाने के प्रभारी सच्चिदानंद यादव मामले की छानबीन में जुट गए थे। घायल युवक की पहचान राकेश कुमार 25 पुत्र लाल बहादुर के रूप में हुई है। जो की सरायमीर थाना क्षेत्र के संजरपुर का रहने वाला है। इस मामले में परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। इसी क्रम में मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से एक बाइक मोबाइल फोन तमंचा कारतूस भी बरामद किया गया है। अभियुक्त की पहचान केसरी चौहान पुत्र वासुदेव चौहान थाना कप्तानगंज के रूप में हुई है। आरोपी गैंगस्टर है और 14 गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। बाइक रोकने का प्रयास किया तो चला दी गोली
फूलपुर थाने के प्रभारी सच्चिदानंद यादव भोरमऊ पुलिया के पास चैकिंग कर रहे थे। इसी दौरान संदिग्ध बाइक को रोकने का प्रयास किया तो बाइक सवार ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा की गई कंट्रोल फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी है। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने व्यक्तिगत रंजिश के चलते जानलेवा हमले की घटना को अंजाम दिया था और अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए अवैध असलहा लेकर घूम रहा था।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले केसरी चौहान की ससुराल फूलपुर थाना क्षेत्र में थी। जहां वह अपनी पत्नी से मिलने आया हुआ था। वही ग्रामीणों की माने तो केसरी चौहान की पत्नी राकेश कुमार से भी बातचीत करती थी। ऐसे में पति ने जब इसका विरोध किया। इसी बीच दोनों में कहां सुनी होने लगी। ऐसे में गुस्साए पति ने राकेश कुमार को गोली मार दी। गोली लगते ही राकेश कुमार जमीन पर गिर पड़े और आसपास के लोगों की मदद से गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *