जयपुर में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मुकाबलों को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। राजस्थान रॉयल्स ने जयपुर में 19 अप्रैल से ऑफलाइन टिकट बिक्री शुरू करने की घोषणा की है। राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 25 अप्रैल को होने वाले मुकाबले के फेज-1 टिकट शनिवार शाम कुछ ही मिनटों में ऑनलाइन पूरी तरह सेल आउट हो गए। वहीं, स्टूडेंट्स के टिकट की घोषणा अभी तक नहीं हुआ है। राजस्थान रॉयल्स प्रबंधन ने बताया- सवाई मानसिंह स्टेडियम के ईस्ट, वेस्ट और नॉर्थ गेट्स पर स्थित निर्धारित बॉक्स ऑफिस काउंटरों से टिकट खरीद सकेंगे। ये काउंटर रोजाना सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक खुले रहेंगे। यह व्यवस्था टिकट खरीद को अधिक आसान और सुलभ बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग स्टेडियम में लाइव मैच का रोमांच उठा सकें। अच्छी फॉर्म में जयपुर आ रही टीम
दरअसल, राजस्थान रॉयल्स की टीम इस समय अच्छी फॉर्म में है। टीम ने 5 में से 4 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि 1 मैच में हार मिली है। टीम ने अपने दूसरे होम ग्राउंड गुवाहाटी में 3 मैचों में 3 जीत हासिल की है। टीम ने अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस को उसको होम ग्राउंड में हराया। हालांकि सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने होम ग्राउंड पर राजस्थान को 57 रन से मात दी थी। टीम के बेहतरीन प्रदर्शन ने फैंस के उत्साह को और बढ़ा दिया है। जयपुर में टीम के होमकमिंग को लेकर समर्थकों में खासा जोश देखने को मिल रहा है। राजस्थान रॉयल्स प्रबंधन का मानना है कि गुवाहाटी में शानदार प्रदर्शन के बाद जयपुर में होने वाले मुकाबलों के लिए उत्साह और भी बढ़ गया है। टीम को उम्मीद है कि चारों घरेलू मुकाबलों में स्टेडियम फुल हाउस रहेगा और प्रशंसकों को यादगार मैच डे अनुभव मिलेगा। इस साल टिकट हुए महंगे
बता दें कि इस बार सबसे सस्ता ईस्ट स्टैंड का टिकट 1800 रुपए में उपलब्ध होगा। जो पिछली बार के मुकाबले 300 रुपए ज्यादा महंगा है। वहीं, सबसे महंगा टिकट ड्रीम लाउंज का होगा। जहां से क्रिकेट देखने के लिए दर्शकों को 40 हजार रुपए चुकाने होंगे। स्टूडेंट्स के लिए टिकट की घोषणा अब तक नहीं हुई
राजस्थान रॉयल्स प्रबंधन ने फिलहाल अब तक स्टूडेंट के लिए किफायती दर पर टिकट की घोषणा नहीं की है। लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि ऑफलाइन टिकट बिक्री शुरू होने के बाद रॉयल प्रबंधन स्टूडेंट्स को किफायती दर पर टिकट उपलब्ध कराएगी।
Source link